Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

Child Abuse Case: भंडारा बाल अत्याचार मामले में राज्य बाल अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर पुलिस से रिपोर्ट मांगी और जांच तेज करने के निर्देश दिए। बच्ची के उपचार व पुनर्वास पर जोर।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 09, 2026 | 11:56 AM

भंडारा बाल अत्याचार केस (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Child Abuse Case: भंडारा जिले के शहर के आंबेडकर वार्ड में साढ़े तीन वर्षीय बालिका से यौन अत्याचार के प्रयास की घटना को महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग की सदस्य गीतांजली बुटी ने भंडारा पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली तथा जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

आयोग ने विशेष बाल पुलिस दल से जांच का ब्यौरा मांगा है। आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर अब तक की कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पीड़ित बालिका को न्याय दिलाना प्राथमिकता है।

बालिका के पुनर्वास पर भी जोर

आयोग ने बालिका की मेडिकल जांच, वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और उसे तथा परिवार को दिए जा रहे मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी मांगी है। आयोग का कहना है कि कानूनी कार्रवाई के साथ पीड़ित बालिका को चिकित्सा, सुरक्षा, मानसिक सहयोग और उचित पुनर्वास उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त

Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त

महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश

आयोग की सक्रियता के बाद पुलिस पर मामले की जांच जल्द पूरी करने का दबाव बढ़ गया है। अब जांच की गति और न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

यह भी पढ़ेः- Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त

प्रशांत पडोले ने बच्ची से की मुलाकात

सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने बच्ची के साथ हुई अत्याचार की घटना की कड़ी निदा की। उन्होंने भंडारा जिला सामान्य अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से मुलाकात की तथा बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस कठिन परिस्थिति में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस विभाग से मामले की निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित बच्ची को बेहतर और निरंतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आवश्यक चिकित्सा सहायता तथा शासन की ओर से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Bhandara child abuse case commission seeks police report victim rehabilitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Physical and Mental Health
  • Prashant Padole
  • Women and Child Development Ministry

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.