Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सालेकसा: मानागढ़ नहर की मरम्मत के लिए निधि की मांग, किसानों ने सांसद प्रफुल पटेल को सौंपा ज्ञापन

Gondia News: सालेकसा तहसील की जीवनरेखा मानी जाने वाली मानागढ़ सिंचाई परियोजना की नहरें जर्जर हो चुकी हैं। किसानों ने सांसद प्रफुल पटेल से मिलकर तत्काल निधि उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 25, 2026 | 08:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Salekasa Managarh Project News: तहसील में स्थित मानागढ़ मध्यम सिंचाई परियोजना की बदहाल स्थिति को लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते तहसील के किसानों और नागरिकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल को ज्ञापन सौंपकर परियोजना के लिए तत्काल निधि उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि मानागढ़ परियोजना एक पुरानी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण सिंचाई योजना है, जिससे करीब 11 बड़े गांवों की कृषि भूमि को खरीफ और रबी दोनों मौसम में पानी मिलता है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं है, लेकिन विडंबना यह है कि लंबे समय से पर्याप्त निधि नहीं मिलने के कारण इसकी मुख्य नहर जगहजगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

किसानों ने बताया कि नहर की हालत इतनी खराब हो गई है कि कई स्थानों पर पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। परियोजना के हेड से लेकर टेल एंड तक मरम्मत, गहराईकरण, सफाई और अन्य आवश्यक कार्य तत्काल कराना बेहद जरूरी हो गया है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे जाने के बाद भी निधि स्वीकृत नहीं होना हैरानी और चिंता का विषय है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में भीषण गर्मी का कहर; 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनी, हीटवेव का अलर्ट जारी

गोंदिया में ग्रापं उपचुनाव का प्रचार कल थमेगा, 68 पंचायतों में 28 को मतदान, 9 मई तक निषेधाज्ञा लागू

अंजनगांव सुर्जी: मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप, भीषण गर्मी में कामगार के बेहोश होने पर भड़का गुस्सा

अकोला: लक्ष्य खत्म होने से बंद हुई चना खरीदी फिर होगी शुरू, विधायक सावरकर की मांग पर CM फडणवीस का त्वरित एक्शन

किसानों को हो रहा नुकसानकिसानों ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते इस परियोजना की मरम्मत और विकास कार्य नहीं किए गए, तो आने वाले सीजन में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने शासन स्तर पर विशेष पहल करते हुए निधि उपलब्ध कराने और कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तहसील अध्यक्ष डॉ. अजय उमाटे, शहर अध्यक्ष ब्रजभूषण बैस, पूर्व जिला परिषद सदस्य बिसराम चर्जे, सामाजिक न्याय विभाग के तहसील अध्यक्ष राजू डोंगरे तथा जितेंद्र बडोले सहित पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।.

Salekasa managarh irrigation project fund demand praful patel news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2026 | 04:16 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.