अकोला: लक्ष्य खत्म होने से बंद हुई चना खरीदी फिर होगी शुरू, विधायक सावरकर की मांग पर CM फडणवीस का त्वरित एक्शन
Akola Farmers News: अकोला में चने का लक्ष्य पूरा होने से रुकी खरीदी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विधायक रणधीर सावरकर की मांग पर CM फडणवीस ने केंद्रीय कृषि मंत्री से बात कर लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन लिया।
देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Akola Devendra Fadnavis News: अकोला जिले में लक्ष्य के अभाव में बंद की गई चना खरीदी प्रक्रिया नाफेड द्वारा तुरंत शुरू करें, यह मांग राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधायक रणधीर सावरकर ने की है। आधे घंटे में मुख्यमंत्री और पणन मंत्री ने विधायक सावरकर की मांग पर संज्ञान लिया है।
जिले के लिए नाफेड द्वारा निर्धारित किया गया लक्ष्य कम होने के कारण पूरा हो चुका है, इसलिए चना खरीदी बंद कर दी गई है। जिले में चने की फसल का बड़े पैमाने पर उत्पादन होने के कारण किसानों के घरों में अभी भी बड़ी मात्रा में चना पड़ा हुआ है। यह संपूर्ण बात विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा राज्य के मंत्री जयकुमार रावल को अवगत कराकर चना खरीदी हेतु लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया था।
इसका आधे घंटे में संज्ञान लेकर किसानों के प्रश्न पर संवेदनशील विधायक रणधीर सावरकर की मांग की पूर्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत संज्ञान लिया और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिया और तुरंत लक्ष्य बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
सम्बंधित ख़बरें
डिजे के गाने पर नाचते समय धक्का लगने पर हुआ विवाद, खामगांव में युवक की तेज हथियार से हत्या
किराना दूकान और घर पर पत्थरबाजी, रिपोर्ट वापस लेने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला शहर में पीएम आवास योजना का कार्य धीमा, 50 हजार लाभार्थियों के आवेदन खा रहे धूल
विधानसभा में उठाया मुद्दाविधायक सावरकर ने विधानमंडल में और विधानमंडल के बाहर किसानों के प्रश्नों के लिए राज्य शासन के पास लगातार फॉलोअप किसर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से संपर्क कर चर्चा की, जिसमें राज्य के लिए चना खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।
आधे घंटे में एक्शन मुख्यमंत्री ने ली किसानों की सुधअकोला में चना खरीदी बंद होने पर विधायक रणधीर सावरकर ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मांग की। सीएम ने तुरंत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से बात कर लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन लिया। जल्द ही नाफेड खरीदी फिर शुरू होगी।
