गोंदिया में ग्रापं उपचुनाव का प्रचार कल थमेगा, 68 पंचायतों में 28 को मतदान, 9 मई तक निषेधाज्ञा लागू
Gondia News: गोंदिया जिले में 28 अप्रैल को होने वाले ग्राम पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रचार आज थम जाएगा। 68 ग्राम पंचायतों के लिए 107 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के नतीजे 29 अप्रैल को आएंगे
Gondia Gram Panchayat Byelection News: गोंदिया 28 अप्रैल को होने वाले ग्राम पंचायत उपचुनाव को लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों में राजनीति गरमा गई है। नियमों के अनुसार 26 अप्रैल रविवार को सार्वजनिक प्रचार थम जाएगा, बाकी दिनों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उम्मीदवार जोरशोर से प्रचार में जुट गए हैं। इससे चुनाव वाले गांवों में माहौल गरमा गया है।
राज्य में ग्राम पंचायतों के उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें जिले की 68 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसमें सदस्यों के 68 पद व सरपंचों के 13 पदों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 28 अप्रैल को मतदान होगा। इसके चलते उम्मीदवार फिलहाल प्रचार पर जोर दे रहे हैं।
अब चाहे सदस्य हो या सरपंच, लेकिन हमें यह चुनाव जीतना है, इसके लिए प्रत्याशी और कार्यकर्ता दिनरात एक कर रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय चुनाव की चर्चा चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र: मानसून से पहले सरकारी स्कूलों की सुरक्षा जांच अनिवार्य, शिक्षा मंत्री पंकज भोयर के सख्त निर्देश
विश्व मलेरिया दिवस: अकोला में जागरूकता अभियान, सामूहिक प्रयासों से मलेरिया मुक्त भविष्य बनाने का संकल्प
अकोला: ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ अभियान का आगाज, 1 मई से नागरिक स्वयं ऑनलाइन कर सकेंगे ‘स्वगणना’
गोंदिया में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हल्लाबोल, डेढ़ महीने से सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं का फूटा गुस्सा
26 अप्रैल को सार्वजनिक प्रचार रोक दिया जाएगा। चुनावी अखाड़े में उतरे उम्मीदवार अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि यह चुनाव किसी पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ा जाता, इसलिए सभी पार्टियां अंदर से इसके लिए प्रयास कर रही हैं।
107 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
जिले में हो रहे इस ग्रापं उपचुनाव में कुल 107 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सदस्य पद के लिए 68 और सरपंच पद के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। स्थगित के कारण कुछ पद कम हो गए हैं।
29 को चुनाव के नतीजे
उपचुनाव के लिए मतदान 28 अप्रैल को होगा और मतगणना अगले दिन यानी 29 अप्रैल को होगी। इसके चलते अब नेताओं और जिलेवासियों की नजरें मतदान और मतगणना पर लगी हैं।
जिले में निषेधाज्ञा लागू
गोंदिया जिले में 25 अप्रैल से 9 मई तक विविध पार्टी व संगठनों की ओर से उनकी प्रलंबित मांगों को लेकर अनशन, धरना, मोर्चा आदि आंदोलन आयोजित किए गए हैं। उसी प्रकार 1 मई को महाराष्ट्र दिन, बुद्ध पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा।
जिससे जिले में किसी भी तरह की अनुचित घटना न हो, इसके लिए कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोंदिया की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मानसी पाटिल ने प्राप्त अधिकारों के अंतर्गत वर्ष 1951 की मुंबई पुलिस अधिनियम क्र. 22 की धारा 37 1 3 के तहत जिले में 25 अप्रैल से 9 मई तक निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश का उल्लंघन करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
