Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साकोली में गहराया जल संकट; गिरते जलस्तर से प्रभाग 3 में हाहाकार, नगरसेवक ने की प्रतिदिन 2 टैंकर की मांग

साकोली के प्रभाग 3 में गिरते जलस्तर के कारण पेयजल की भारी किल्लत हो गई है। नगरसेवक कुणाल राऊत ने नप प्रशासन से क्षेत्र में प्रतिदिन दो पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 19, 2026 | 06:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Sakoli Water Crisis News: साकोली नगर परिषद साकोलीसेंदुरवाफा के प्रभाग क्रमांक 3 में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। पानी की कमी से त्रस्त नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस समस्या को लेकर नगरसेवक कुणाल राऊत ने नगर परिषद के मुख्याधिकारी एवं जल आपूर्ति समिति के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर तत्काल राहत की मांग की है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रभाग के कुएं और बोरवेल का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण जल आपूर्ति बाधित हो गई है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरसेवक राऊत ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में नियमित जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पानी के टैंकर उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मांग की है कि प्रभाग क्रमांक 3 में प्रतिदिन कम से कम दो पानी के टैंकर भेजे जाएं, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और उनकी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो सकें। आने वाले दिनों में समस्या होगी और गंभीरस्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

महावितरण की लापरवाही से किसान का आत्महत्या का प्रयास, लिखित आश्वासन के बाद कार्यालय के पेड़ से नीचे उतरा

कासारखेड़ा ग्राम पंचायत दस्तावेज़ हेराफेरी मामला, दोषियों के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग तेज

नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल

भंडारा में कागजों तक सीमित पथ विक्रेता समिति; 8 माह से बैठकें ठप, पुनर्वास के बिना उजाड़ा जा रहा रोजगार

उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथसाथ दीर्घकालीन समाधान पर भी ध्यान देने की अपील की है। अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कदम उठाता है और प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को राहत दिलाने के लिए क्या उपाय करता है।

Sakoli water crisis division 3 demand for tankers municipal council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.