- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Heatwave Mosquito Menace Municipal Council Negligence News Update
साकोली में भीषण गर्मी और मच्छरों का तांडव; नगर परिषद की सुस्त कार्यप्रणाली से जनता बेहाल, छिड़काव पर सवाल
Bhandara News: साकोली में 42 डिग्री तापमान और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नागरिक परेशान हैं। गंदगी और नालियों की सफाई न होने से बीमारियां फैलने का डर है, वहीं नप के छिड़काव को दिखावा बताया जा रहा है।

Sakoli Municipal Council News: साकोली शहर में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर का तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त है। एक तरफ सूरज की तपिश और दूसरी तरफ जगह-जगह फैली गंदगी व कचरे के ढेरों ने मच्छरों की फौज खड़ी कर दी है।
नालियों की सफाई न होने से पैदा हुए ये मच्छर अब इंसानों का खून चूस रहे हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर की बदहाल स्थिति को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि गंदगी और मच्छरों के कारण घर में बैठना भी दूभर हो गया है, लेकिन प्रशासन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा है।
मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से किए जा रहे दवा छिड़काव अभियान पर अब सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नेताओं और नागरिकों का कहना है कि छिड़काव के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। घोल में दवा की मात्रा बेहद कम और पानी ज्यादा मिलाया जा रहा है, जिससे मच्छरों पर कोई असर नहीं हो रहा है। साथ ही इस्तेमाल की जा रही दवा की गुणवत्ता भी अत्यंत निचले स्तर की बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महावितरण की लापरवाही से किसान का आत्महत्या का प्रयास, लिखित आश्वासन के बाद कार्यालय के पेड़ से नीचे उतरा
कासारखेड़ा ग्राम पंचायत दस्तावेज़ हेराफेरी मामला, दोषियों के साथ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग तेज
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
भंडारा में कागजों तक सीमित पथ विक्रेता समिति; 8 माह से बैठकें ठप, पुनर्वास के बिना उजाड़ा जा रहा रोजगार
नगर परिषद की ओर से दवा छिड़काव का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। हर प्रभाग में क्रमवार तरीके से छिड़काव किया जा रहा है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण समय जरूर लग रहा है, लेकिन कार्य प्रगति पर है। प्रमोद गजभिये, नगरसेवक
नगरसेविका मेघा बडवाईक
शहर में नालियों की सफाई और कचरा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए छिड़काव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
साकोली की सड़कों पर गंदगी और कचरे के ढेर आम बात हो गई है। नप केवल दिखावा कर रही है। दवा छिड़काव में घटिया स्तर की सामग्री का उपयोग हो रहा है, जो मच्छरों की सफाई करने में नाकाम है। प्रशासन जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उमेश कठाणे, जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस
Sakoli heatwave mosquito menace municipal council negligence news update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
Apr 19, 2026 | 06:45 PMLIVEPBKS vs LSG Live Score: पंजाब किंग्स का विजय रथ रोक पाएंगी पंत की सेना, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 19, 2026 | 06:43 PMDale Steyn ने सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर किया बड़ा दावा, CSK के खिलाफ मिली जीत हो सकती है टर्निंग प्वाइंट
Apr 19, 2026 | 06:41 PMVarun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Apr 19, 2026 | 06:40 PMअब और नरमी नहीं चलेगी… ट्रंप का ईरान को ‘विनाशकारी’ धमकी, परमाणु डील ठुकराई तो राख कर देंगे बिजली प्लांट
Apr 19, 2026 | 06:39 PMहरियाणा में रेवाड़ी की झुग्गियों में लगी भयानक आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर, धमाकों की आवाज से दहला इलाका
Apr 19, 2026 | 06:31 PMतमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका
Apr 19, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














