तमिलनाडु के कट्टानारपट्टी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका,16 लोगों की मौत, कई लोगों के झुलसने की आशंका

Tamilnadu Factory Blast: कट्टनारपट्टी इलाके के एक क्रैकर यूनिट में हुआ। देखते ही देखते इसने चार अन्य यूनिट भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे से पूरे इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई।
Major explosion at a firecracker factory in Kattanaarpatti, Tamil Nadu; 16 dead, many feared to have sustained burns.
फोटो सोर्स (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tamil Nadu Factory Explosion News: तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। यह जोरदार धमाका विरुधुनगर के करीब कट्टानरपट्टी में हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमाके में अबतक 16 लोगों के मौत की खबर है। जबकि कई अन्य घायल हैं। इलाज के लिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विरूधुनगर जिले के एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है। हादसे में कई अन्य के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।

विस्फोट कट्टनारपट्टी इलाके के एक क्रैकर यूनिट में हुआ। देखते ही देखते चार अन्य यूनिट भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे से पूरे इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई। विस्फोट से आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है। धमाके में क्षतिग्रस्त भवन के मलबे को हटाया जा रहा है। बता दें कि यह इलाका तमिलनाडु में पटाखा निर्माण का प्रमुख केंद्र है। पिछले कई सालों से यहां आग लगने की खबरें सामने आती रहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदनाएं

हादसे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। ट्वीट में पीड़ित परिवारों से संवेदनाएं व्यक्त करते उन्होंने कहा कि विरुधुनगर जिले के कट्टानापट्टी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए है।

बचाव कार्य में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को भी निर्देश देते हुए केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम तेन्नारासु से अनुरोध किया है कि वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचें और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाएं और उनकी निगरानी करें तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना दें। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर से संपर्क करके उन्हें सभी आवश्यक सहायता के उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी

तमिलनाडु का विरुधुनगर जिला भारत में पटाखा फैक्ट्री के हब के लिए प्रसिद्ध है। सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करने के कारण दशकों से यहां लगातार भीषण हादसे होते रहे हैं। यहां पर संचालित फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जाती रही है। पीईएसओ (Petroleum and Explosives Safety Organisation) के अनुसार ये हादसे अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण होती है। आपको बता दें कि यहां कई फैक्ट्रियां ऐसी भी हैं जिनके पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com