-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Garbage Vehicle Closed Lake Side Waste Problem
Bhandara News: साकोली नगर परिषद की कचरा व्यवस्था पर सवाल, तालाब किनारे जमा हो रहा कचरा
Sendurwafa Nagar Parishad: साकोली-सेंदूरवाफा नगर परिषद क्षेत्र में तीन पहिया कचरा वाहन बंद होने से तालाब किनारा कूड़ाघर बन गया है। बरसात में कचरा सड़ने से दुर्गंध और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहा है।

साकोली नगर परिषद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sakoli Municipal Council: सेंदूरवाफा नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक10 में पिछले कुछ दिनों से तीन पहिया कचरा वाहन बंद होने के कारण तालाब किनारा कूड़े से पट गया है। इससे बरसात के मौसम में दुर्गंध फैलने लगी है और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने लगा है। नागरिकों ने नगर परिषद से तीन पहिया कचरा वाहन तत्काल पुनः शुरू करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद शहर से कचरा एकत्र करने के लिए चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का उपयोग करती है।
लेकिन गणेश वार्ड में आने वाला तीन पहिया कचरा वाहन खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद है। इसके चलते वलथरे गली, देशमुख गली, वासनिक गली और भालाधरे गली जैसे संकरे मार्गों से नियमित रूप से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गलियों में केवल छोटा कचरा वाहन ही पहुंच सकता है। पहले सुबह करीब 8 बजे तीन पहिया वाहन समय पर आकर कचरा एकत्र करता था, लेकिन अब चार पहिया वाहन अनियमित समय पर आता है और संकरी गलियों में भी नहीं पहुंच पाता।
साकोली-सेंदूरवाफा में कचरा उठाव ठप
इससे लोग मजबूर होकर तालाब किनारे कचरा फेंक रहे हैं। बरसात के कारण तालाब किनारे जमा कचरा सड़ने लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत
चंद्रपुर और बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 77.60 करोड़ की विकास परियोजनाएं जारी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, 177 आकांक्षी तालुकों के विकास कार्यक्रम को मिली मंजूरी
Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर
कचरा वाहन नहीं आने से समस्या
स्थानीय नागरिक सतीश जुनघरे ने बताया कि पहले तीन पहिया कचरा वाहन नियमित रूप से गली में आता था, जिससे महिलाएं समय पर उसमें कचरा डाल देती थीं और तालाब किनारे गंदगी नहीं होती थी।
ये भी पढ़े: गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
नागरिकों ने वाहन शुरू करने की मांग की
अब वाहन नहीं आने से लोग मजबूरी में तालाब किनारे कचरा फेंक रहे हैं। चार पहिया वाहन देर से आता है और गलियों तक नहीं पहुंचता, इसलिए तीन पहिया वाहन फिर से शुरू किया जाना चाहिए। नगरसेविका स्मिता सिडाम ने कहा कि, इस संबंध में नागरिकों की शिकायतें मुझे प्राप्त हुई हैं। मैं प्रशासन से चर्चा कर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करूंगी।
Sakoli garbage vehicle closed lake side waste problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने से खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
Jul 21, 2026 | 05:17 PMFauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा
Jul 21, 2026 | 05:17 PM11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से युवक की मौत; तैयापुर में मचा हड़कंप, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
Jul 21, 2026 | 05:16 PMमुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत
Jul 21, 2026 | 05:15 PMजरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
Jul 21, 2026 | 05:10 PMShare Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PMकिसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
Jul 21, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM













