साकोली में सुरक्षा का डिजिटल कवच, 115 CCTV कैमरों से अपराधियों पर नजर
Digital Security System: भंडारा जिले के साकोली शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने 115 अत्याधुनिक CCTV कैमरे लगाने की योजना शुरू की है।
CCTV Project (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Sakoli CCTV Project: भंडारा जिले के प्रमुख शहरों में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत व पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर बेहद तेज गति से काम शुरू कर दिया गया है। साकोली शहर में लगातार बढ़ती चोरी, रंगदारी, सड़क दुर्घटनाएं और अन्य आपराधिक वारदातों पर पूरी तरह शिकंजा कसने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में पुख्ता व अकाट्य सबूत इकट्ठा करने में यह आधुनिक तकनीक पुलिस विभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस वृहद सुरक्षा योजना के तहत साकोली शहर के बिरसी ग्राम सड़क मोड़ से लेकर जांभली ग्राम सड़क मोड़ तक के पूरे हाईवे को सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षित घेरे में लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर के अंदरूनी मुख्य चौराहों और हाईवे के सभी अतिसंवेदनशील पॉइंट सहित कुल 35 महत्वपूर्ण स्थानों पर तीसरी आंख चौबीसों घंटे अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी।
10 किमी क्षेत्र CCTV की निगरानी में
इस पूरे सुरक्षा तंत्र को बेहद अत्याधुनिक बनाया गया है, जिसमें 10 हाई क्वालिटी पी।टी।जेड। कैमरे और 360 डिग्री पर घूमकर पलपल की गतिविधि कैद करने वाले 105 अत्याधुनिक 4K रेंज के कैमरे शामिल किए गए हैं। साकोली शहर में दोनों दिशाओं से प्रवेश करने वाले वाहनों, संदिग्धों और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने के लिए करीब 10 किलोमीटर के दायरे बिरसी ग्राम से जांभडी ग्राम तक को इन कैमरों से लैस किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
225 कैमरों की आवश्यकता
इसके साथ ही साकोली शहर के मुख्य चौक और ट्रैफिक पॉइंट पर रोटेट होने वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं। वैसे शहर की कुल आबादी और मुख्य सड़कों के विस्तार को देखते हुए यहां 225 कैमरों की आवश्यकता थी, लेकिन तात्कालिक तौर पर सुरक्षा और अति संवेदनशील इलाकों को प्राथमिकता देते हुए पहले चरण में 115 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: 28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
अब पुलिस की रहेगी पैनी नजर
भंडारा पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने कहा कि साकोली में कानूनव्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 115 सीसीटीवी कैमरे मील का पत्थर साबित होंगे। इससे स्टंटबाजों, चोरों और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
