-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Reliance Wins Juhu Galli Sra Redevelopment Project Mumbai
28 हजार परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रिलायंस ने जीती मुंबई की मेगा SRA परियोजना
- Written By: अपूर्वा नायक
Reliance Wins Juhu Galli SRA Redevelopment Project: जुहू गली स्लम पुनर्विकास परियोजना का जिम्मा रिलायंस समूह को मिला है। परियोजना के तहत 28 हजार से अधिक पात्र परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।

जुहू गली पुनर्विकास परियोजना (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Reliance Wins Juhu Galli SRA Redevelopment Project News: मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित जुहू गली का नक्शा अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। करीब 101 एकड़ में फैली इस विशाल झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी परियोजना रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने अपने नाम कर ली है।
लगभग 700 करोड़ रुपए की ट्रांजिट किराया प्रतिबद्धता और सबसे ऊंची बोली के दम पर रिलायंस ने इस मेगा एसआरए परियोजना में बाजी मारी है। परियोजना के तहत 28 हजार से अधिक पात्र परिवारों को पक्के आशियाना उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे हजारों झुग्गीवासियों के पुनर्वास का वर्षों पुराना सपना साकार होने की उम्मीद है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के भौतिक स्वरूप को बदलेगी, बल्कि मुंबई के क्लस्टर पुनर्विकास मॉडल के लिए भी एक नई मिसाल साबित हो सकती है।
झुग्गीवासियों के पुनर्वास का सपना होगा साकार
अंधेरी पश्चिम स्थित जुहू गली की 101.36 एकड़ में फैली विशाल झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास का जिम्मा रिलायंस इंडस्ट्रीज के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को मिला है। एसआरए की निविदा प्रक्रिया में रिलायंस 4 आईआर रियल्टी डेवलपमेंट लिमिटेड और महादेव रियल्टर्स जुहू के संयुक्त उपक्रम ने सबसे ऊंची बोली लगाकर परियोजना अपने नाम कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
यह परियोजना मुंबई की सबसे बड़ी क्लस्टर पुनर्विकास योजनाओं में से एक मानी जा रही है। एसआरए द्वारा जारी निविदा में रिलायंस समूह के अलावा जिंदल साउथ वेस्ट और शापूरजी पल्लोनजी समूह ने भी भाग लिया था। हालांकि, रिलायंस के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने सबसे अधिक 35.10 प्रतिशत प्रीमियम की पेशकश कर प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया।
आमतौर पर डेवलपर रेडी रेकनर दर का 25 प्रतिशत प्रीमियम एसआरए को देते हैं, लेकिन इस परियोजना में रिलायंस ने इससे काफी अधिक प्रीमियम देने की पेशकश की है। परियोजना के तहत 28 हजार से अधिक पात्र झुग्गीवासियों के पुनर्वास के लिए नए आवासों का निर्माण किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार की क्लस्टर पुनर्विकास नीति के अंतर्गत संचालित इस योजना का उद्देश्य ऐसे बड़े झुग्गी समूहों का पुनर्विकास करना है, जहां पारंपरिक स्लम पुनर्वास मॉडल प्रभावी साबित नहीं हो पाए हैं।
ये भी पढ़ें :- अंधेरी सबवे में जलभराव रोकने के लिए 13.60 करोड़ की योजना मंजूर, लगेंगे 5 नए डिवॉटरिंग पंप
सरकार की नई नीति
- महाराष्ट्र सरकार ने हाल के वर्षों में स्लम पुनर्विकास को बढ़ावा देने के लिए कई बदलाव किए हैं। नई नीति के तहत बड़े स्लम क्लस्टर प्रोजेक्ट्स को अतिरिक्त विकास अधिकार और अन्य सुविधाएं दी गई हैं, जिससे बड़े उद्योग समूहों की रुचि बढ़ी है। परियोजना के दौरान निवासियों को अस्थायी आवास और किराया सहायता दी जाएगी।
- इसके लिए रिलायंस को बड़ी राशि सुरक्षा जमा और किराया भुगतान के रूप में जमा करनी होगी, ताकि पुनर्विकास प्रक्रिया प्रभावित न हो। धारावी पुनर्विकास परियोजना के बाद यह मुंबई का एक और बड़ा स्लम रिडेवलपमेंट मॉडल माना जा रहा है। रिलायंस की एंट्री से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और विकास दोनों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Reliance wins juhu galli sra redevelopment project mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














