Sakoli News: साकोली बोधिसत्व डॉ. बाबासाहब आंबेडकर तहसील स्मारक समिति द्वारा ज्योतिराव फुले एवं डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर 13 एवं 14 अप्रैल को बोधिसत्व बुद्ध विहार स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर तहसील स्मारक भूमि में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा जारी संदेश में आत्मसम्मान और समाज की एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि कोई भी आपके आत्मसम्मान को खरीद नहीं सकता, इसलिए हर परिस्थिति में अपने और समाज के सम्मान को बनाए रखना आवश्यक है। समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
13 को शाम 700 बजे स्कूली छात्रछात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, भीमगीत गायन प्रतियोगिता प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार, 14 को सुबह 900 बजे धम्मध्वजारोहण, सामूहिक बुद्ध वंदना, पाली भाषा परीक्षा प्रमाणपत्र वितरण, शाम 700 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया है।
सम्मान समारोह में नगर परिषद की नगराध्यक्ष देवश्री कापगते, उपाध्यक्ष रोहिणी मुंगुलमारे, नगर सेवकसेविकाएं, बुद्ध प्रतिमा के दानदाता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजक, संविधान ग्रंथ वितरण में योगदान देने वाले पूर्व मुख्याध्यापक पी.एस. बोदेले, अमर खंडारे, राकेश टेंभुरकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सत्कार किया जाएगा।