तुमसर में बाबासाहब जयंती की धूम: तिरंगा सम्मान रैली, लेजिम पथक और बाइक रैली के साथ 3 दिवसीय भव्य आयोजन
Bhandara News: तुमसर में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती पर 13 से 15 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तिरंगा सम्मान रैली, बाइक रैली और लेजिम पथक से शहर में उत्साह का माहौल है।
Tumsar Dr. Ambedkar Jayanti News: तुमसर विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती पर 13 से 15 अप्रैल तक विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 13 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे बुद्ध वंदना संघ की ओर से तिरंगा सम्मान रैली, शाम 7 बजे से लेजिम पथक निकाला जाएगा।
14 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे के समय स्मारक परिसर मे स्मारक समिति अध्यक्ष बी.एम. गजभिए, एड. विलासकुमार माटे, मुरलीधर वासनिक की उपस्थिति में पंचशील ध्वजारोहण एवं वाय। एस। देशभरतार द्वारा बौद्ध वंदना के साथ ही डॉ. आंबेडकर के पूर्णाकृति प्रतिमा की पूजाअर्चना की जाएंगी।
सुबह 10 बजे नगराध्यक्ष सागर गभने एवं नगरसेवक यासीन छवारे की उपस्थिति में बाइक रैली निकाली जाएगी। शाम 5.30 बजे डॉ. आंबेडकर स्मारक परिसर से पूर्व नगराध्यक्ष सच्चिदानंद फूलेकर, विधायक राजू कारेमोरे, इंजी। अमित पाटिल, पूर्व नप उपाध्यक्ष जयप्रकाश भवसागर, अरविंद कारेमोरे, प्रमोद घरड़े, अभिषेक कारेमोरे, सचिन बोपचे, किशोर भवसागर एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में महारैली निकाली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
15 को विजेताओं को करेंगे सम्मानित15 अप्रैल को शाम 6 बजे प्रतियोगिता में सफल हुए स्पर्धकों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शाम 7.30 बजे से विभिन्न स्थानों पर भोजन दान किया जाएगा। जयंती समारोह को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, जयंती अवसर पर डॉ. आंबेडकर स्मारक परिसर को रंगारंग लाइटिंग से सजाया जा रहा है।
इसके अलावा ऑटो स्टैंड परिसर, पुराना बस स्थानक परिसर के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों पर लाइटिंग के साथ ही शुभकामनाओं के बैनर लगाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्ग से गुजरेगी गौरव रैली डॉ.आंबेडकर जयंती उत्सव समिति के मार्गदर्शन में निकलने वाली रैली स्मारक परिसर से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय, नांगी चौक, बड़ा बाजार, ठवरे पुतला, मालवीय शाला, जैन मंदिर चौक, सराफा लाइन, जवाहर चौक, नप, ऑटो स्टैंड, बजाज नगर, साईबाबा चौक, खापाटोली, काली मंदिर होते हुए वापस स्मारक परिसर में पहुचेंगी।
इसके पूर्व सुबह युवकों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएंगी। आयोजक समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
