- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Real Eligible People Deprived Of Housing Names Of Fake People In The List
वास्तविक पात्र लोग आवास पाने से वंचित, फर्जी लोगों का सूची में नाम
- Written By: नवभारत डेस्क

- असली लाभार्थी कोई एवं कागज पर नाम किसी और का
- गाँवों में उठ रही है जाँच की माँग लेकिन व्यवस्था के स्तर पर कोई सुनने को तैयार नहीं
सालई खुर्द : जिस प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये हर गरीब को छत मुहैया कराने का दावा किया गया था. लेकिन अब यही योजना रास्ते से भटकी नजर आ रही है, यूं कहें कि अपने फायदे के लिए लोगों ने इसे रास्ते से भटका दिया है. लेकिन लाभार्थी अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से देखे जा रहे हैं कि कभी तो किसी की नजर उन पर पड़ेगी और कभी तो उनके सिर पर छत आयेगी.
सरकार ने इसी उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी कि 2022 तक प्रत्येक गरीब व पात्र व्यक्ति को रहने के लिए पक्का आशियाना उपलब्ध करा दिया जाएगा. गरीब भी यहीं उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके सर पर अब पक्की छत होगी. लेकिन सच तो यह हैं कि आज भी गरीब व पात्र व्यक्ति तो योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है. मगर गरीब व पात्र व्यक्ति तो अभी भी उक्त योजना में अपना नाम जुड़वाने व लाभ पाने के लिए धक्के ही खा रहे हैं. कई लोगों ने बीडीओ से शिकायत की एवं मामले की जांच करने की मांग की. इसपर नियमों का हवाला देकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया. यहीं नहीं एक ही मकान में रहने वाले पिता ,पुत्र का नाम सूची में नाम दर्ज हैं.
दावे और हकीकत में अंतर
सरकारी दावा चाहे जो भी हो, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट मची है. ऑपरेटर से लेकर सरकारी मुलाजिम तक चढ़ावे के बगैर लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ नहीं देते हैं. सूत्रों की मानें तो आवास योजना कि जब जांच टीम गांव में जांच करने पहुंचती है. जिन्हे गांव में किसी तरह की जानकारी नहीं होती की किसे आवास की जरूरत है एवं कौन पात्र नहीं है.
नतिजन पात्र लाभार्थियों को छोड़कर जिन्हे आवास की जरूरत नहीं है ऐसे लोगों को तथा जिनके पक्के मकान है, ऐसे लोगों को सूची में शामिल किया जाता है. बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे टूटी-फूटी कच्ची झोपड़ियों में रात गुजारने वाले पात्र लाभार्थियों को छोड़कर, फर्जी तौर पर बनाए गए चूल्हे एवं चारपाई के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाते हैं इसी कारण से वास्तविक पात्र लोग आवास पाने से वंचित रह जाते है.
सम्बंधित ख़बरें
ब्रॉडगेज परियोजना: 548 करोड़ की योजना अंतिम मंजूरी के इंतजार में, तुमसर-रामटेक रेलमार्ग का सर्वे पूरा
वैनगंगा पर मौत का सफर! आजादी के 78 साल बाद भी 2 जिले के बीच पुल का सपना अधूरा, टूट रहे शादियों के रिश्ते
Bhandar News: तकनीकी वेतनश्रेणी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन, भूमि अभिलेख कर्मियों का कार्य बहिष्कार
वैनगंगा पर मौत का सफर, आजादी के 78 साल बाद भी दो जिलों के बीच पुल का सपना अधूरा
जबकि कई परिवार ऐसे भी हैं, जिन्हें बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे टूटी-फूटी कच्ची झोपड़ियों में रात गुजारनी पड़ती है. हैरान करने वाली बात यह है कि पंचायत समिति स्तर पर इस बात की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ)को देने के बावजूद भी,आम आदमी को नियमों का हवाला देकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है.
Real eligible people deprived of housing names of fake people in the list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
Feb 25, 2026 | 01:45 PMसिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Feb 25, 2026 | 01:43 PMपीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
Feb 25, 2026 | 01:43 PMभीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
Feb 25, 2026 | 01:41 PMअमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
Feb 25, 2026 | 01:40 PMपुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
Feb 25, 2026 | 01:34 PMछत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Feb 25, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














