- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Land Measurement Fee Reduced 200 Rupees Pot Hissa Mozani
अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने जमीन के बंटवारे और सातबारा अपडेट के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब किसान मात्र 200 रुपए प्रति हिस्सा शुल्क देकर आधिकारिक तौर पर जमीन की पैमाइश करा सकेंगे।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Land Measurement Fee: ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा जाता है कि एक ही सर्वे नंबर या गोट (Gat Number) की जमीन को लेकर भाइयों और परिवार के सदस्यों के बीच वर्षों तक विवाद चलता रहता है। इन पारिवारिक झगड़ों को खत्म करने और राजस्व रिकॉर्ड को पारदर्शी बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब किसान नाममात्र के शुल्क पर अपनी जमीन के टुकड़ों का आधिकारिक विभाजन और पैमाइश करा सकेंगे।
सिर्फ 200 रुपए में होगा काम
पहले जमीन की पैमाइश और नक्शा बनवाने के लिए किसानों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि संयुक्त परिवार की जमीन के बंटवारे, पंजीकृत बंटवारा पत्र या महाराष्ट्र भूमि राजस्व अधिनियम 1966 के तहत होने वाले विभाजन के लिए किसानों से प्रति हिस्से केवल 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद लगभग एक महीने के भीतर माप की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। सभी सह-स्वामियों के हस्ताक्षर के साथ तहसीलदार या भूमि अभिलेख कार्यालय में आवेदन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
क्या है ‘पोटहिस्सा मोजणी’ (Sub-division Measurement)?
जब एक संयुक्त परिवार के नाम पर दर्ज किसी एक सर्वे नंबर या गट की जमीन का आपस में बंटवारा होता है, तो नक्शे पर प्रत्येक हिस्सेदार की जमीन को अलग-अलग दिखाना ‘पोटहिस्सा मोजणी’ (Sub-division Measurement) कहलाता है। इससे मूल गट के उप-विभाग हो जाते हैं। हर हिस्सेदार को अपना स्वतंत्र हिस्सा और अलग सातबारा (7/12) मिल जाता है। भविष्य में जमीन बेचने या बैंक से लोन लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं आती।
पैमाइश की ‘क’ प्रति अब समय पर मिलेगी
अमरावती के तहसीलदार विजय लोखंडे के अनुसार, प्रशासनिक देरी को कम करने के लिए सरकार ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पैमाइश पूरी होने के बाद मिलने वाला आधिकारिक नक्शा (क-प्रति) अब किसानों को निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ई-मोजणी पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है।
आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें और दस्तावेज
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।
सभी की सहमति: सातबारा पर दर्ज सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति अनिवार्य है। यदि विवाद है, तो मामला दीवानी न्यायालय में जाएगा।
दस्तावेज: चालू सातबारा (7/12), 8-अ उतारा और यदि रजिस्टर्ड बंटवारा पत्र है तो वह आवश्यक है।
समय सीमा: आवेदन और शुल्क जमा करने के बाद लगभग एक महीने के भीतर मामले का निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 30 मिनट में तय होगा सफर! 22,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट शुरू
डिजिटल सातबारा की ओर कदम
अक्सर परिवारों में जमीन का ‘मौखिक बंटवारा’ तो हो जाता है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में वह दर्ज नहीं होता। इससे रिकॉर्ड में त्रुटियां बनी रहती हैं। सरकार का यह कदम डिजिटल सातबारा को पूरी तरह सटीक और अपडेट बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Maharashtra land measurement fee reduced 200 rupees pot hissa mozani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













