Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में अवैध शराब और जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 76 हजार का माल जब्त

  • Author By Anuj Sahu | published By एनबी एडमिन |
Updated On: Apr 04, 2026 | 04:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara District: भंडारा जिले में अवैध व्यवसायों और आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब और जुआ अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 76,058 रुपये का माल जब्त किया है.

कारधा पुलिस ने सुरेवाडा में एक महिला आरोपी के पास से 2000 रुपये की कच्ची शराब जब्त की, जबकि गोबरवाही पुलिस ने राजापुर के दीनदयाल गाते से 3000 रुपये की शराब बरामद की. साकोली पुलिस ने दो अलगअलग कार्रवाइयों में एक महिला और अनिल बहेकार के पास से करीब 2680 रुपये की देशी शराब जब्त की. वहीं पवनी पुलिस ने शनिवार वार्ड में देवकुमार नागपुरे को 1920 रुपये की शराब के साथ धर दबोचा. शराब के खिलाफ इन कार्रवाइयों में कुल 9,600 रुपये का माल जब्त किया गया.

दूसरी ओर, जुआ और सट्टा अड्डों पर की गई छापेमारी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी. भंडारा शहर पुलिस ने गणेशपुर क्षेत्र में दबिश देकर विनोद हुमने और टोलीराम पालांदुरकर को जुआ खेलते पकड़ा. उनके पास से एक एक्टिवा दुपहिया वाहन नंबर एमएच36एक्यू2497, मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 65,130 रुपये की संपत्ति जब्त की गई.

सम्बंधित ख़बरें

बेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश

अकोला में ICAI का बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP में 4 MLC सीटों के लिए लामबंदी शुरू, किसका कटेगा टिकट और किसे मिलेगा मौका?

Pune Inner Ring Road Project की रफ्तार धीमी, जमीन अधिग्रहण बना बड़ी बाधा

गोबरवाही पुलिस ने आष्टी में सट्टा पट्टी लिखते हुए श्यामकुमार खोब्रागडे को गिरफ्तार कर 1,103 रुपये का माल बरामद किया. साकोली पुलिस ने भी गोंडउमरी में कार्रवाई कर गुलाब उके के पास से सट्टा सामग्री और नकदी जब्त की.

Raids on liquor and gambling dens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 04:57 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.