Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एकोडी क्षेत्र में धान फसल के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति करें, बिजली वितरण कंपनी को दी आंदोलन की चेतावनी

एकोडी क्षेत्र के किसानों ने रबी धान फसल के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 16, 2026 | 09:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara District: साकोली तहसील के एकोडी क्षेत्र के किसानों ने गर्मी धान फसल के लिए लगातार और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के एकोडी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन एकोडी के सरपंच संजय खोब्रागड़े के नेतृत्व में दिया गया. ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में धान की फसल के लिए बिजली आपूर्ति अत्यंत कम और अनियमित मिल रही है.

बारबार लोडशेडिंग के कारण किसानों को सिंचाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. किसानों ने मांग की कि तत्काल लोडशेडिंग बंद कर उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए. साथ ही, कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके.

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो किसान तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने के दौरान एकोडी के सरपंच संजय खोब्रागड़े, संजय समरीत, चांदोरी के सरपंच विठ्ठल मसराम, ग्राम पंचायत सदस्य भावेश कोटांगले, वैभव खोब्रागड़े, सुकराम बंसोड, किसान कार्तिक मेश्राम, योगराज भुरे, संदीप मेश्राम, राकेश कालसर्पे, दिलीप कापगते, अशोक भुरे, संजय कापगते, संदीप भुरे, चंद्रशेखर कापगते, दीपक कापगते सहित अन्य किसान उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न

ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी

Provide uninterrupted power supply for rabi paddy crop in ekodi area

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 05:31 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.