-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Precaution Corona Can Happen Again It Is Very Important To Follow The Rules For Protection
सावधान! दोबारा भी हो सकता है कोरोना, बचाव के लिए नियमों का पालन करना बहुत जरूरी
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- टीकाकरण करना है बहुत जरूरी
भंडारा. जिले में इन दिनों कोरोना की तीसरी लहर का व्यापक असर देखा जा रहा है. हर दिन कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है. लोगों के बीच कुछ ऐसी भी आवाजें सुनाई पड़ रही हैं कि एक बार कोरोना होने पर दोबारा नहीं होता लेकिन जो लोग ऐसा सोच रहे हैं वे भ्रम में जी रहे हैं.
जो लोग दोनों टीका लगवाया है, उसे भी कोरोना की तीसरी लहर ने जकड़ा है, इसलिए जिन्होंने दो टीके लगवाये हैं, वे इस भ्रम में न रहें वे कैसे भी रहेंगे, कहीं भी जाएंगे कोरोना उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा, लेकिन सच तो यह है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें कोरोना धरदबोचेगा. कोरोना ने जिले में एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है.
इस रफ्तार के बीच मरीजों का सही इलाज करना जहां स्वास्थ्य विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से भी लगातार यही प्रयास किया जा रहा है कि कोरोना नियंत्रण मेम रहे, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो कोरोना से बचाव के तरीकों को अपनाने में आनाकानी कर रहे हैं. कुछ लोग भीड़ में इस तरह से बेफिक्र होकर घूम रहे हैं कि जैसे उन्हें कोरोना से कोई खौफ ही न बचा हो. यह भी पता चला है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरी बार कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं.
स्वास्थ्य विभाग को ऐसे लोगों के बारे में पता चला है कि जो दूसरी बार कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं. इसलिए जिन्होंने दो टीके लगवा लिए हैं, उन्हें यह नहीं सोचना है कि दो टीके लगवा लिए को अब मुझे कभी कोरोना नहीं होगा. टीके लगाने के बाद भी नियमों का पालन करने वाला ही कोरोना से दूर रहेगा, अन्यथा कोरोना कभी-भी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है. करतो रहो नियमों का पालन तथा बचे रहे कोरोना से, कुछ इस तरह की सीख स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही हैस इसलिए कोरोना से बचना है तो बचाव के रास्ते पर चलने की नीति को अपनाना ही पड़ेगा.
जिले में वर्तमान में जितने भी कोरोना के मरीज हैं, उनमें ज्यादातर सौंम्य कोरोना के शिकार हैं, किसी भी मरीज को आईसायू में उपचार नहीं हो रहा है. जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कोरोना के मरीज की हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही है. इस बीच भंडारा के निवासी चिकित्साधिकारी डा निखिल डोकरीमारे का कहना है कि कोरोना संक्रमण में वृद्धि भले ही हो रही हो लेकिन इस बार कोरोना की दाहकता ज्यादा नहीं है, लेकिन इसका आशय यह नहीं कि लापरवाही बरती जाए. नियमों के पालन में किसी भी तरह की कोताही खतरनाक साबित हो सकती है.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
Bhandara News: पवनी नगर परिषद में चाकू से हमला करने की धमकी के आरोप, सियासत गरमाई
Bhandara News: तुमसर में स्कूल विलय के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन
Precaution corona can happen again it is very important to follow the rules for protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














