- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Political Parties Agenda Ready Preparation For District City Council Elections Bhandara
Maharashtra Elections: विधानसभा के बाद जिला और नगर परिषद चुनाव पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर, एजेंडा तैयार
विधानसभा चुनाव के बाद जिला परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव निपट गए हैं। अब निकट भविष्य में कोई चुनाव नहीं है। इसलिए अब सभी राजनीतिक दल भविष्य की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
- Written By: प्रिया जैस

विधान भवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
भंडारा: राजनीतिक दलों की अब विधान परिषद के चुनाव पर उनकी निगाहें लगी हुई है। इसलिए आगामी नगर परिषद और जिला परिषद के चुनाव की रणनीति बनाई जा रही है। वैसे विधान परिषद के चुनाव के बारे में अभी से कुछ कहना व्यर्थ है। लेकिन यह चुनाव होंगे, इतना जरूर है।
आपको बताते चले कि पिछली बार परिणय फुके इस सीट से निर्वाचित हुए थे। 6 साल का उनका कार्यकाल कब से समाप्त हो गया है और उसके बाद विधान परिषद के भंडारा-गोंदिया जिले की सीट का चुनाव नहीं हुआ है। यह सीट अभी भी खाली पड़ी है। अगर विधान परिषद की इस सीट के चुनाव हो गए होते तो मतदाताओं की संख्या बेहद कम होती। क्योंकि दोनों ही जिले के नगर परिषदों पर प्रशासकों का राज है और नगर परिषदों में नगर सेवकों की संख्या शून्य है। केवल जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति के सभापतियों के भरोसे मतदान कराना कतई उचित नहीं था।
कब होंगे नगर परिषद चुनाव?
पिछले कुछ महीने पहले नगर परिषद के चुनाव की कुछ उम्मीद बंध गई थी। मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी होने के कुछ ही दिन बाद देवेंद्र फडणवीस ने नप के चुनाव जल्द होने की उम्मीद जताई थी। वैसे नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने को तीन साल बीतने के बाद भी चुनाव नहीं हुए हैं। ओबीसी आरक्षण के सवाल को लेकर यह चुनाव लंबित हुए हैं। न्यायालय ने पिछले महिने ही इस बारे में चल रही सुनवाई आगे बढा दी है। यह सुनवाई होने के बाद ही कुछ संभव हो सकता है या नहीं भी हो सकता। लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
यवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
जिप चुनाव को ढाई साल का समय
हाल ही में जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सभापति के चुनाव हुए हैं। इसलिए अब जिला परिषद के आम चुनाव को ढाई साल का समय बचा है। राजनीतिक दल हमेशा ही जोड-तोड के प्रयास में लगे रहते हैं। उनके लिए चुनाव लड़ना और लड़वाना सबसे आसान काम है। इसलिए जिला परिषद और नगर परिषद के आम चुनाव को लेकर अभी से रणनीति बिठाने का काम कई राजनीतिक दलों ने शुरू कर दिया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इसमें भाजपा और कांग्रेस प्रमुख है। वही कुछ दल इन प्रमुख दलों का खेल बिगाड़ कर अपनी जुगत जमाने का प्रयास करेंगे। खासतौर से शिवसेना(शिंदे) की निगाहें अपनी पार्टी के विस्तार पर लगी हुई है। गोंदिया जिले में दो पूर्व विधायकों को अपने पाले में लाने के बाद तीसरे पर नजर जमा चुकी है। वैसे ही भंडारा जिले में भी कुछ जुगाड़ हो जाए तो यह अतिरिक्त शक्ति शिंदे सेना के खाते में जुड़ सकती है। इस लिहाज से प्रयास किए जाने की चर्चा शुरू है। बता दे कि अभी जिला परिषद या नगर परिषद के चुनाव हो जाए तो शिंदे सेना एक ऐसे बडे़ दल के रूप में उभर सकती है जो कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए चुनौती बन सकती है। लगभग यही स्थिति राष्ट्रवादी कांग्रेस की भी है।
Political parties agenda ready preparation for district city council elections bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMपुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMआगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM












