-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Police Crackdown On Illegal Traders Several Accused Arrested In Campaign
Bhandara News: अवैध कारोबारियों पर गिरी पुलिस की गाज, मुहिम में अनेक आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara Police: भंडारा जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने सात स्थानों पर छापेमारी कर 44,505 रुपये मूल्य की अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध कारोबारियों पर गिरी पुलिस की गाज, मुहिम में अनेक आरोपी गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Crime: भंडारा जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन के निर्देश पर जिले में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने सात स्थानों पर छापेमारी कर 44,505 रुपये मूल्य की अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तुमसर पुलिस ने देव्हाडी निवासी प्रदीप राधेकर (35), भगवानदास रामावत (45) और अनुराग विनोद शहारे (28) के खिलाफ कार्रवाई की। इनके पास से सट्टा पट्टी, मोबाइल फोन और नकद रकम समेत कुल 8,535 रुपये का माल जब्त किया गया।
मोबाइल के व्हॉट्सऐप से सट्टे के आंकड़े भेजे जाने की पुष्टि भी हुई है। भंडारा पुलिस ने आंबेडकर वार्ड भंडारा निवासी मुक्ता तिरपुडे (46) के घर पर छापा मारकर प्लास्टिक डिब्बे में रखी महुए की शराब जब्त की है। गांधी वार्ड बेला निवासी वाचरण किसन शेंडे (44) के पास से 22 लीटर देसी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4,400 रुपये है। मोहाडी पुलिस ने राजेंद्र वार्ड मोहाडी निवासी सुरेश लच्छीराम निमजे (60) के घर से प्लास्टिक की डिब्बो में रखी 30 लीटर देसी शराब जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 6,000 रुपये है।
सट्टा-जुए के अड्डे पर छापा
कारधा पुलिस ने आमगाव टोली निवासी गीता सत्यवान उके (59) के पास से 5 लीटर महए की शराब बरामद की। जवाहरनगर पुलिस ने जाख (खरबी) निवासी आशिया बालचंद कोसरे (30) से दो प्लास्टिक डब्बों में रखी 9 लीटर शराब जब्त की। वरठी पुलिस ने नेहरू वार्ड वरठी निवासी अक्षय गंगाधर देशभ्रतार (31) के घर पर पुलिस ने मटके में रखी 17 लीटर महुए की शराब पकड़ी। तुमसर पुलिस ने देव्हाडी में चल रहे सट्टा-जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8,535 रुपये का माल जब्त किया।इसमें मोबाइल, सट्टा पट्टी और नकद रकम सहित तीन आरोपी पकड़े गए।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में नाबालिग को झांसे में लेकर की थी हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
ये भी पढ़े: गड़चिरोली शहर में पार्किंग सुविधा का अभाव, नप की अनदेखी से वाहन सड़क पर खड़े रखने को मजबूर
इस प्रकार की करडी पुलिस ने कारवाई
करडी पुलिस ने पालोरा निवासी रोवंता धनराज वलधरे (60) के पास से 10 लीटर महुए की शराब,गांधी वार्ड करडी निवासी अस्पाक शफी शेख (37) के पास से 30 लीटर महुआ शराब, तुमसर पुलिस ने हसारा टोली निवासी प्रियंका प्रितम मेश्राम (29) के पास से 15 लीटरमहुआ शराब, आंबेडकर वार्ड देव्हाडी निवासी मनोज लिल्हारे (30) से 5 लीटर शराब, हसारा टोली निवासी उमेश कैलास डोंगरे (31) के पास से 10 लीटर शराब, साखली (पोवार) में देवेंद्र फेदु शहारे (55) के घर से 7 लीटर महुआ शराब, गोबरवाही पुलिस ने सीतासावंगी निवासी आशिया दामाजी मारबते (32) के पास से 5 लीटर शराब, चिखला बाजार टोला निवासी गणेश देवकराम धुर्वे (30) से 5 लीटर देसी शराब, लाखनी ने मुरमाडी (वार्ड क्र। 3) निवासी संदीप रामदास दहिवले (42) के पास से 5 लीटर शराब, पालांदुर पुलिस ने किटाडी निवासी संदीप उद्धव खोब्रागडे (30) के पास से शराब, अडयाल पुलिस ने अडयाल निवासी शोभा चव्हाण (63) के घर से 10 लीटर महुआ शराब, लाखांदुर पुलिस ने चप्राड निवासी अरुण गणपत दिघोरे (40) के पास से 33 नग टाइगर ब्रांड की शराब की बोतलें जब्त की है।
Police crackdown on illegal traders several accused arrested in campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Prayagraj: अतीक अहमद की 345 करोड़ की संपत्तियों पर हाई लेवल निगरानी, IAS और PCS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Jul 24, 2026 | 01:15 PMशर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
Jul 24, 2026 | 01:14 PMनस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Jul 24, 2026 | 01:14 PMNational Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
Jul 24, 2026 | 01:12 PMइंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 01:06 PMलगातार दूसरे दिन बंद हाईवे, बारिश-भूस्खलन के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
Jul 24, 2026 | 01:06 PM‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Jul 24, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














