-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Digital Arrest Scam 58 Crore Fraud Arrests
महाराष्ट्र में 58 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, ‘डिजिटल अरेस्ट’ केस में 7 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: महाराष्ट्र पुलिस ने 58 करोड़ रुपये की 'डिजिटल अरेस्ट' ठगी में सात आरोपियों को पकड़ा, 6,500 फर्जी खातों के जरिए अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Digital Arrest Scam: महाराष्ट्र पुलिस ने 58 करोड़ रुपये की हेराफेरी से जुड़े देश के सबसे बड़े ‘डिजिटल अरेस्ट’ घोटाले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य की साइबर अपराध शाखा ने यह कार्रवाई एक 72 वर्षीय व्यवसायी की शिकायत के बाद की।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और उन्होंने ठगी की रकम को वैध दिखाने के लिए 6,500 से अधिक फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जो फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए थे।
‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का यह नया तरीका तेजी से बढ़ रहा है। इसमें आरोपी खुद को सरकारी एजेंसियों या कानून प्रवर्तन अधिकारियों के रूप में पेश करते हैं। वे ऑडियो या वीडियो कॉल के जरिए पीड़ितों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं और बैंक खातों में पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’
खाकी पर दाग! मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी की घिनौनी हरकत, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग
40 दिन में ठगे 58.13 करोड़ रुपए
मुंबई के व्यवसायी से ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए नकली अदालत और पुलिस पूछताछ का नाटक रचकर 40 दिनों के भीतर 58.13 करोड़ रुपये ठग लिए।
यह भी पढ़ें:- Onion Farmers Problems: दिवाली पर बढ़ी प्याज किसानों की मुश्किलें, 11 दिन मंडियां रहेंगी बंद
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख शाहिद अब्दुल सलाम (19), जफर अकबर सैयद (33), अब्दुल नासिर अब्दुल करीम खुल्ली (51), अर्जुन फोजीराम कड़वासरा (52), जेठाराम रहिंगा कड़वासरा (35), इमरान इस्माइल शेख (22) और मोहम्मद नावेद शेख (26) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि यह मामला न केवल महाराष्ट्र बल्कि देशभर में साइबर अपराध के बढ़ते खतरों की ओर इशारा करता है। पुलिस अब इस ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है।
Maharashtra digital arrest scam 58 crore fraud arrests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














