Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिग्मी एजेंटों के कमीशन में कटौती का विरोध, अभिकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Lakhandur Pigmy Agents Protest : लाखांदुर में पिग्मी एजेंटों और नित्यनिधि अभिकर्ताओं ने सहकार आयुक्त द्वारा कमीशन 2।5 प्रतिशत किए जाने के फैसले का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 10, 2026 | 05:29 PM

Agent Protest (सोर्सः एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Memorandum To Collector: सहकार आयुक्त के आदेशानुसार पिग्मी एजेंटों का कमीशन घटाकर 2.5 प्रतिशत किए जाने के निर्णय का तहसील पतसंस्था नित्यनिधि अभिकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। बढ़ती महंगाई के दौर में इस निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर तहसील पतसंस्था नित्यनिधि अभिकर्ता कल्याण संगठन की ओर से जिलाधिकारी सावन कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।अभिकर्ताओं ने बताई आर्थिक परेशानियांज्ञापन में कहा गया है कि पिग्मी एजेंट ग्राहकों के घरघर जाकर दैनिक बचत संग्रह करते हैं और इसके लिए अपने निजी वाहन तथा ईंधन का खर्च स्वयं वहन करते हैं।

तेज धूप, बारिश और अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करने वाले इन अभिकर्ताओं के लिए केवल 2.5 प्रतिशत कमीशन पर परिवार का पालनपोषण करना बेहद कठिन हो गया है।अभिकर्ताओं का कहना है कि ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने पहले ही उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है। ऐसे समय में कमीशन में कटौती का निर्णय उनके लिए दोहरी मार साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में लगातार वृद्धि हो रही है, तब मेहनतकश अभिकर्ताओं के कमीशन में कटौती करना न्यायसंगत नहीं है।

पतसंस्थाओं पर भी पड़ सकता है असर

अभिकर्ताओं ने कहा कि वे पतसंस्थाओं को समाज के हर वर्ग से जोड़ने और लोगों में बचत की आदत विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऋण वसूली में भी उनकी अहम भूमिका रहती है। यदि कमीशन में कटौती के कारण अभिकर्ता दैनिक संग्रह कार्य बंद करने को मजबूर हुए, तो इसका सीधा असर पतसंस्थाओं की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि बड़ी संख्या में जमाकर्ता एक साथ अपनी जमा राशि वापस मांगते हैं तो कई पतसंस्थाएं आर्थिक संकट में आ सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई को मिलेगी दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो! वडाला से बांद्रा का सफर होगा आसान, सरकार ने दी ₹3,137 करोड की मंजूरी

भंडारा के राजीव गांधी चौक पर फिर हुआ बड़ा हादसा, टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

मुंबई एसी लोकल में टिकट मांगा तो खुद को बताया आरपीएफ कर्मी, टिकट निरीक्षकों ने ऐसे खोली फर्जी सिपाही की पोल

‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

सरकार को यह निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए

इसलिए सरकार को यह निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए, अन्यथा अभिकर्ता दैनिक संग्रह कार्य बंद करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष अरुण माकड़े, उपाध्यक्ष देवेंद्र निखाड़े, सचिव सुधाकर वझाड़े सहित कैलास नाकतोडे, मनोज राऊत, प्रशांत मेंढे, मुकेश माडे, चुनीलाल ढोरे, नरेंद्र दिवटे, स्वप्निल पिलारे, शेषराव वाढीवे, सुनील समरीत, उमेश नागपुरे, हेमंत उरकुडे, ललित दाणे, विलास नरुले, डोलीराम चेटुले तथा तहसील के बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।

Pigmy agents commission cut protest lakhandur memorandum demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 05:05 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.