भंडारा पुलिस की तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 25 लाख का गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार
डारा पुलिस की एक टीम ने 167 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा राज्य से वाहन के माध्यम से नासिक पहुंचाया जा रहा था। यह कार्रवाई भंडारा शहर के बीटीबी बाजार इलाके में की गई। जब्त गांजा की कीमत 25 लाख 6 हजार 500 रुपए आंकी गई है।
- Written By: आकाश मसने
भंडारा पुलिस ने 25 लाख के गांजे के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
भंडारा: भंडारा पुलिस की एक टीम ने 167 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा ओडिशा राज्य से वाहन के माध्यम से नासिक पहुंचाया जा रहा था। यह कार्रवाई भंडारा शहर के बीटीबी बाजार इलाके में की गई। जब्त गांजा की कीमत 25 लाख 6 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर मामला दर्ज हुआ, उसमें पुणे जिले के खेड़ तहसील के आलंदी देवाची निवासी सुमित सुभाष थोरवे, गंगापुर रोड नासिक निवासी रवीन्द्र कृष्ण शिंदे, अडगांव परिसर नासिक निवासी तुषार भोसले और नासिक निवासी सूरज भोसले का समावेश हैं।
बीटीबी बाजार इलाके में हुई कार्रवाई
भंडारा पुलिस को सूचना मिली कि महिंद्रा कंपनी का वाहन उड़ीसा राज्य से भंडारा होते हुए नासिक की ओर गांजा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक गोकुल सूर्यवंशी ने एक टीम नियुक्त कर नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उक्त वाहन की तलाश शुरू की। इस बीच शहर के बीटीबी बाजार क्षेत्र में एक वाहन (क्र. एमएच 15 ईपी 4372) देखा गया। इस गाड़ी में सुमित सुभाष थोरवे और रवींद्र कृष्ण शिंदे एक साथ आए थे।
यह भी पढ़ें:– बदलापुर में नहीं रूक रहे दुष्कर्म के मामले, जन्मदिन पार्टी में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
सम्बंधित ख़बरें
चीन में नहीं थम रहा माइनिंग हादसों का सिलसिला, अब यूनान में खदान ढहने से 5 की मौत; सुरक्षा दावों की खोली पोल
BCCI का बड़ा ऐलान, Team India में ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार एंट्री, सीधे मिली उपकप्तानी, रियान पराग बाहर
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो गाड़ी के पीछे 7 प्लास्टिक बोरी में गांजा रखा हुआ था। जब उससे गांजा परिवहन के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह तुषार भोसले और सूरज के अनुरोध पर गांजा उड़ीसा से नासिक ला रहा था। पुलिस ने 25 लाख 6 हजार 500 रुपए का गांजा और कुल 45 लाख 6 हजार 500 रुपए का वाहन जब्त किया है। भंडारा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:– मंत्री धर्मराव बाबा आश्राम के बिगड़े बोल, कहा- शरद पवार संग बेटी गई तो नदी में फेंक दूंगा
ओडिशा से बड़े पैमाने पर आता है गांजा
बता दें कि ओडिशा राज्य से बड़े पैमाने पर गांजा लाया जाता है। इसके पूर्व भी भंडारा में गांजा पकड़ा जा चुका है। कभी ट्रेन से तो कभी निजी वाहनों से गांजा की तस्करी होते रहती है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े के मार्गदर्शन में भंडारा शहर पुलिस निरीक्षक गोकुल सूर्यवंशी, पुलिस उपनिरीक्षक दीपक चालुरकर, हनुमंत फरताडे, पुलिस कांस्टेबल कृष्णा बोरकर, बलराम वरखड़े, विजय डोयले, अजय कुकड़े सुनील राठौड़, नरेंद्र झलके, कोमल ईश्वरकर, राजेश पांडे, महेश रघुवंशी की ओर से की गई।
