बदलापुर में नहीं रूक रहे दुष्कर्म के मामले, जन्मदिन पार्टी में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
दिल्ली के स्कूल बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में यौन शोषण के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे। बदलापुर की दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे राज्य में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। सरकार भी मामले को लेकर एक्शन में दिख रही है। लेकिन इसका असर अपराधी प्रवृती के लोगों पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ठाणे जिले के बदलापुर से एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान 22 वर्षीय युवती को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात को बदलापुर के शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में हुई। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी संतोष शिवराम रूपवते (40), शिवम संजय राजे (23) और अलिस्का उर्फ ​​भूमिका रवींद्र मेश्राम (20) को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलिस्का ने कथित तौर पर पीड़िता को अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और अन्य दो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पार्टी के बाद दोनों लोग (पुरुष आरोपी) शयनकक्ष में शराब पीने लगे।

नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

पुलिस ने पीड़िता द्वारा की गई शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जब पीड़िता जाने के लिए उठी तो उसने बेचैनी की शिकायत की और आरोपी महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया। उन्होंने बताया कि पेय पदार्थ में कथित तौर पर कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था जिसे पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ बाथरूम में दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com