- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- New Students And Their Mothers Honoured Programme Organised At Kanhalgaon Zilla Parishad School
नए छात्र और उनकी माताओं का सम्मान, कान्हलगांव जिप स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
कान्हलगांव जिप स्कूल में नए छात्रों और उनकी माताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

Bhandara News: प्रतिभा के विकास में गरीबी कभी बाधा नहीं बनती है. यदि अभिभावक बच्चों पर सूक्ष्म नजर रखें और उन्हें मोबाइल व अन्य व्यसनों से दूर रखें, तो उनका शैक्षणिक विकास और भी बेहतर ढंग से होगा.
शिक्षा ही वह हथियार है जो गरीबों को संपन्नता की ओर ले जाने की शक्ति रखती है. उक्त विचार पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कान्हलगांव स्थित जिला परिषद स्कूल में आयोजित नवागत छात्रों और उनकी माताओं के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र कस्तुरे ने की.
मंच पर उपसरपंच कांचन निंबार्ते सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गणेश बांडेबुचे, प्रफुल्ल मेश्राम, गणेश बागडे, चंद्रशेखर सव्वालाखे, रामू सव्वालाखे, अवी ठवकर, दीपक राउत, सुरेश शेंडे और किशोर ठवकर उपस्थित थे. साथ ही बड़ी संख्या में महिला अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद होटल में मिला कारोबारी का शव, पुणे के स्वारगेट में मचा हड़कंप
अमरावती में मातम: घातखेड़ा तालाब में डूबे 4 मासूमों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां
अर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
सत्र के पहले दिन कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले सात विद्यार्थी पूर्वी शेंडे, पूर्वी भुरे, नायरा ठवकर, माही डोबनुके, मृणाली शेंडे, अनुज निमकर और सार्थक निमकर का उनकी माताओं के साथ विशेष सत्कार किया गया.
शैक्षणिक सामग्री का किया वितरणइस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कक्षा पहली से चौथी तक के सभी छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया. स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजू चाचीरे तथा आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक प्रमोद बेदपुरिया ने किया.
New students and their mothers honoured programme organised at kanhalgaon zilla parishad school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नोटिफिकेशन के बरसों बाद भी अधर में घोड़ाझरी और कन्हालगांव अभयारण्य, वन्यजीव प्रबंधन पर उठे सवाल
May 12, 2026 | 02:39 PMसंभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
May 12, 2026 | 02:38 PMनई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
May 12, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM














