नागपुर-भंडारा महामार्ग होगा 6 लेन, 2,553.8 करोड़ की परियोजना का टेंडर जारी

Nagpur Bhandara Road Widening: नागपुर-भंडारा के बीच राष्ट्रीय महामार्ग-53 के 42 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार से छह लेन में बदलने की तैयारी है।
nagpur bhandara highway six lane project tender
नागपुर भंडारा महामार्ग(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नागपुर और भंडारा के बीच NH-53 के चार लेन वाले हिस्से को छह लेन में बदलने की योजना है।

  • चौड़ीकरण कार्य के लिए इतनी राशि प्रस्तावित की गई है।

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

Nagpur Bhandara Highway Six Lane: नागपुर और भंडारा के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 53 के 42 किलोमीटर लंबे नागपुर-भंडारा सेक्शन को अब चार लेन से बढ़ाकर छह लेन में तब्दील किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी चौड़ाईकरण परियोजना के लिए 2,553.8 करोड़ रुपये की बड़ी निधि प्रस्तावित की गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए आधिकारिक टेंडर नोटिस जारी कर दिया है, जिसके तहत 26 नवंबर तक कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। वर्तमान में चार लेन वाले इस महामार्ग पर वाहनों के अत्यधिक दबाव और भारी ट्रकों की वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम तथा ओवरटेकिंग की गंभीर समस्या बनी रहती है।

nagpur bhandara highway six lane project tender
नागपुर दीक्षाभूमि पर धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की भव्य तैयारी, महापौर और जिलाधिकारी ने लिया सेवा-सविधाओं का जायजा

समय में भारी बचत

सड़क के छह लेन होने से न केवल यात्रा के समय में भारी बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी घटेगी और क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया था।

पूर्व में जिस ठेकेदार को काम सौंपा गया था, उसके काम छोड़ने के कारण परियोजना में विलंब हुआ, लेकिन अब बिना किसी अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के सीधे निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

nagpur bhandara highway six lane project tender
पुणे जिला परिषद का बड़ा फैसला, मौखिक आदेश से रोकी गई 75 करोड़ रुपये की निधि, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

महामार्ग पर गड्डों की भरमार, यात्री परेशान

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने सड़क की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता जताई है। टोल टैक्स की भारी वसूली के बावजूद महामार्ग पर गड्ढों की भरमार है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि नए निर्माण में सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com