- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mohadi Gram Panchayat By Election Women Reservation Stirs Politics News
मोहाड़ी तहसील के ग्रापं उपचुनावों में राजनीतिक उबाल, सरपंच पद के महिला आरक्षण ने बढ़ाई गांवों की चुनावी तपिश
मोहाड़ी तहसील की देऊलगांव, महालगांव और नवेगांव ग्रापं में सरपंच पद के लिए उपचुनाव का बिगुल बज गया है। महिला आरक्षण के कारण चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा हो गया है।

Mohadi Gram Panchayat By-Election News: मोहाड़ी तहसील की विभिन्न ग्रापं में घोषित उपचुनावों से स्थानीय राजनीति को नई ऊर्जा मिली है। गांवगांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरपंच और सदस्य पदों के लिए होने वाले इन चुनावों में महिला आरक्षण सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बार कई ग्रापं में सरपंच पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रचार अभियान ने भी जोर पकड़ लिया है।
तहसील के देऊलगांव, महालगांव और नवेगांव ग्रापं में सीधे सरपंच पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। देऊलगांव में नामाप्र वर्ग की महिला सीट पर लक्ष्मी गुलाब उचीबगले और वर्षाविना चंद्रप्रकाश मोहनकर के बीच सीधा मुकाबला है। महालगांव में अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए प्रीति आत्माराम उईके और बाली ताराचंद उईके आमनेसामने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी रोष; पेपर लीक के कारण दोबारा परीक्षा का संकट
भंडारा में तेंदुए का आतंक, परीक्षा देने जा रहे छात्र पर जानलेवा हमला, मौत के मुंह से लौटा वापस
भंडारा में 15 मई को जलसमाधि आंदोलन, नशा, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन
भंडारा के साकोली में मधुमक्खियों का तांडव, उड़ान पुल के नीचे 20 लोगों को मारा डंक, दहशत में लाेग
वहीं नवेगांव में सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित सरपंच पद पर सुरेखा सूर्यप्रकाश तिबुडे, पूजा नितीन चकोले और रूपाली सौभद्र बांते के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कम मतदाता संख्या के कारण हर वोट का महत्व बढ़ गया है।
उम्मीदवार घरघर संपर्क, छोटी बैठकों और प्रभावशाली लोगों के माध्यम से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। 17 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्हों का वितरण किया गया और इसके साथ ही प्रचार का औपचारिक आरंभ हो गया।
28 को मतदान, 29 को मतगणनामतदान 28 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 29 अप्रैल को होगी। इसके चलते आने वाले दिनों में गांव स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
उम्मीदवार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वादे, प्रचार रैलियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्थानीय नेताओं, परिवारों और गुटों का प्रभाव भी निर्णायक साबित हो सकता है।
Mohadi gram panchayat by election women reservation stirs politics news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा
May 13, 2026 | 03:44 PM‘सिर्फ जांच से काम नहीं चलेगा…’, भोपाल में नीट पेपर लीक पर भड़के छात्र संगठन; शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
May 13, 2026 | 03:42 PMSamsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
May 13, 2026 | 03:41 PMबैंकिंग सुरक्षा में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ OTP नहीं! डिजिटल बैंकिंग में आएगा मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
May 13, 2026 | 03:37 PMPradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
May 13, 2026 | 03:31 PMCM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
May 13, 2026 | 03:28 PMवर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
May 13, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














