Tristan Stubbs ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Tristan Stubbs: ट्रिस्टन स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 60 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ा।
Tristan Stubbs Create History
ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tristan Stubbs Create History: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक को भी पीछे छोड़ दिया।

ट्रिस्टन स्टब्स ने आसीबी के खिलाफ 47 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ के वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंबर-5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्टब्स ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चौथी बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। स्टब्स ने दिनेश कार्तिक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

कार्तिक ने डीसी की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए 3 बार पचास से अधिक रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में स्टब्स से आगे अब सिर्फ ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने यह कारनामा कुल 6 बार किया है।

DC के लिए नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा 50+ रन

  • 6 - ऋषभ पंत
  • 4 - ट्रिस्टन स्टब्स*
  • 3 - दिनेश कार्तिक
  • 3 - मार्कस स्टोइनिस

ट्रिस्टन स्टब्स की पारी के बदौलत जीती दिल्ली

ट्रिस्टन स्टब्स ने 60 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। स्टब्स जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 44 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने डीसी के कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर 34 गेंदों में 47 रनों की अहम पार्टनरशिप की। स्टब्स एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने आखिर में डेविड मिलर के साथ 24 गेंदों में 45 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई।

स्टब्स के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 26 और डेविड मिलर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गेंदबाजी में डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com