भंडारा में दर्दनाक हादसा,मोहाडी तहसील में नदी बनी काल, तैरने गए दो युवकों की गई जान
Bhandara Accident: भंडारा के मोहाडी तहसील स्थित बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर में तैरने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर है।
- Written By: अंकिता पटेल
भंडारा वैनगंगा नदी, दो दोस्तों की मौत,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Accident Two Friends Dead: भंडारा मोहाडी तहसील के बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर में तैरने गए दो दोस्तों की पानी में डूचने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेटाला निवासी नैतिक किशोर ठवकर (17) और उसे बचाने गए जितेंद्र उर्फ जीतू सहादेव भुरे (27) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से पूरे बेटाला गांव में मातम छाया हुआ है और परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
नहाने के लिए नदी में उत्तरे
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बेटाला के कुछ युवक वैनगंगा नदी के बैंक वॉटर वाले इलाके में गए थे। इसी दौरान नैतिक किशोर नहाने के लिए नदी के पानी में उत्तरा। गर्मी के इस मौसम में भी उस जगह पानी की गहराई ज्यादा थी, जिसका अंदाजा न होने के कारण नैतिक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा।
उसे डूबता देख किनारे पर खड़े उसके दोस्त जितेंद्र सहादेव धुरे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जितेंद्र ने डूबते हुए नैतिक को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
दोस्त को बचाने में दोनों की डूबकर मौत, गांव में मातम
अंततः दोनों दोस्त एक-दूसरे को बचाते-बचाते गहरे पानी में समा गए और उनका करुण अंत हो गया। नदी के किनारे मौजूद अन्य लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही देखते ही देखते नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष से इस हादसे की जानकारी मिलते ही मोहाडी के तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें:-नई शिक्षा नीति का असर, CBSE का बड़ा फैसला; कक्षा 9 में अब 3 भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य
स्थानीय प्रशासन और मछुआरों की मदद से पानी में डूबे दोनों शवों को तलाशने और उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। भंडारा मोहाडी पुलिस ने इस आकस्मिक मृत्यु के मामले की डायरी में आधिकारिक तौर पर जंजीकृत किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
