- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mnrega Scam Wages Withdrawn In The Name Of A Young Woman Posted In The Army Complainant Threatens Self Immolation
मनरेगा घोटाले का आरोप: सेना में तैनात युवती के नाम पर भी निकाली मजदूरी, शिकायतकर्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Bhandara News: कान्हलगांव में मनरेगा कार्यों पर विवाद, सेना में सेवारत युवती का नाम मजदूरों की सूची में, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल।

Bhandara Mnrega Scam: कान्हलगांव में मनरेगा कार्यों के दौरान अनुपस्थित लोगों की हाजिरी लगाने की शिकायतों से शुरू हुआ विवाद अब और गरमाता दिख रहा है। मयूर जयप्रकाश मसरके की ओर से 30 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद इस मामले की जांच तो की गई, लेकिन अब मोहाडी पंचायत समिति ने जांच रिपोर्ट देने से साफ इनकार कर दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि रिपोर्ट चाहिए तो जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त करें। प्रशासन के इस टालमटोल वाले रवैये से शिकायतकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। इस पूरे मामले की जांच सार्वजनिक निर्माण विभाग जिप लाखांदुर उपमंडल के अधिकारियों ने की थी।
नियमों की अनदेखी जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कार्यों को तकनीकी स्वीकृति देते समय नियमों को ताक पर रखा गया। सरकारी नियमों के अनुसार जहां केवल 7 लाख रुपये तक की स्वीकृति देने का अधिकार था, वहां करीब 25 लाख रुपये तक के कार्यों को मंजूरी दे दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पशु वितरण योजना में 11 करोड़ का ‘कागजी’ घोटाला, बिना गाय-भैंस के विभाग ने बेच दिया 13 लाख लीटर दूध!
भंडारा: मुख्य पाइपलाइन लीकेज से शहर का बड़ा हिस्सा रहा प्यासा, नई जलापूर्ति योजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल
वरठी नगर पंचायत का मुद्दा फिर गरमाया: बैनर लगाकर प्रशासन से पूछा सवाल, 20 हजार की आबादी फिर भी विकास ठप
भंडारा में भीषण गर्मी का प्रकोप: पारा 43 डिग्री के पार, क्या इस बार टूटेगा 46 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड?
इसके अलावा, कई मजदूर काम पर मौजूद नहीं थे, फिर भी उनके नाम पर मस्टर रोल भरकर मजदूरी निकालने की गंभीर शिकायत भी सही पाई गई है। जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि गांव की एक युवती, जिसका चयन भारतीय सेना में हो चुका है और वह ड्यूटी पर तैनात है, उसे भी मनरेगा कार्य पर मजदूर दिखाकर उसके नाम से पैसे निकाले गए।
संबंधित युवती का बयान दर्ज होने के बाद इस फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है। शिकायत दर्ज होने के आठ महीने बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो शिकायतकर्ता मयूर मसरके ने आत्मदाह की चेतावनी दी।
इस अल्टीमेटम के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और आननफानन में जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने का दावा किया गया। हालांकि, जब मसरके ने रिपोर्ट की प्रति मांगी, तो पंचायत समिति मोहाडी के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए और उन्हें भंडारा स्थित जिला कार्यालय जाने की सलाह दी।
आज आंदोलन, निषेधाज्ञा का उल्लंघन तो कार्रवाई प्रशासन ने अब एक पत्र जारी कर मयूर मसरके से अपना आत्मदाह का फैसला वापस लेने का आह्वान किया है। वहीं दूसरी ओर, 9 मार्च को प्रस्तावित इस आंदोलन को देखते हुए आंधलगाव पुलिस भी सतर्क हो गई है।
Mnrega scam wages withdrawn in the name of a young woman posted in the army complainant threatens self immolation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PMज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जॉब और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Apr 25, 2026 | 10:34 PMIPL 2026: राहुल का रिकॉर्ड शतक गया बेकार, सब्स्टीट्यूट फील्डर करुण नायर की चूक से दिल्ली की शर्मनाक हार
Apr 25, 2026 | 10:29 PM29 अप्रैल की वोटिंग के लिए अभेद्य किले में तब्दील बंगाल, बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा हुई दोगुनी
Apr 25, 2026 | 10:26 PMऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PMदुश्मनी खत्म या…सालों बाद पत्रकारों के बीच पहुंचेंगे ट्रंप! व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में होंगे शामिल
Apr 25, 2026 | 10:08 PMट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
Apr 25, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM














