Bhandara Accident: मौदा में महिला मजदूरों से भरा मेटाडोर पलटा, 14 घायल; 7 की हालत गंभीर

14 Women Workers Injured: मौदा तहसील में मांगली (तेली)-सुंदरगांव मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में महिला मजदूरों से भरा मेटाडोर पलट गया। हादसे में 14 महिलाएं घायल हुईं।
mauda matador accident 14 women workers injured
मौदा महिला मजदूर घायल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mauda Matador Accident: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में महिला मजदूरों से भरा तेज रफ्तार मेटाडोर सड़क पर पलट गया। हादसे में 14 महिला मजदूर घायल हो गई। इनमें से 7 महिलाओं के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 7 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। हादसा मौदा तहसील में मांगली (तेली) से सुंदरगांव के बीच एक मोड़ पर हुआ।

मोड़ पर चालक का नियंत्रण छूटा

मौदा तहसील में इन दिनों मिर्च तोड़ाई का मौसम चल रहा है। इसके लिए भंडारा जिले से बड़ी संख्या में महिला मजदूर रोजाना काम के लिए जा रही हैं। भंडारा तहसील के सुरेवाड़ा गांव से करीब 30 महिला मजदूरों को लेकर मेटाडोर (क्र। एमएच-36/एए-4722) मांगली (तेली) की ओर जा रहा था।

मांगली और सुंदरगांव के बीच एक मोड़ पर अचानक सामने बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक गोपीवाड़ा निवासी मिथुन वसंता भाविक (34) का वाहन से नियंत्रण छूट गया और मेटाडोर सड़क पर ही पलट गया।

mauda matador accident 14 women workers injured
छत्रपति संभाजीनगर में बप्पा की विदाई के साथ स्वच्छता का संकल्प, रातभर काम करने वाले कर्मचारियों को मिला भोजन

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मेटाडोर में करीब 30 महिला मजदूर सवार थीं। वाहन के पलटते ही मौके पर चीख- पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसी घायल महिलाओं को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में घायल इन महिलाओं का समावेश

घायलों में सुरेवाडा निवासी सविता धर्मेंद्र गजभिये (50), दमयंता सारवन सुखदेवे (60), शामलला प्रकाश मडामे (32), ज्योति अखिल गजभिये (24), सत्वलीला हेमराज पंधरे (50), वंदना आदेश सुखदेवे (41), भाग्यश्री सुभाष मडामी (32), कल्याणी विलास मेश्राम (22) और अर्चना उत्तम क्षीरसागर (50) शामिल हैं।

mauda matador accident 14 women workers injured
नासिक में आयमा आयोजित करेगी भव्य रोजगार मेला, 29 सितंबर को अंबड में डायरेक्ट इंटरव्यू

7 गंभीर महिलाओं विशेष निगरानी में

सभी 14 घायलों को तत्काल मौदा के ब्लेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. आशीष सावरकर और उनकी मेडिकल टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल 7 महिलाओं का विशेष निगरानी में उपचार चल रहा है। वाहन मालिक गोपेवाड़ा निवासी प्रदीप रामदास बारई (32) ने घायलों के उपचार का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। मौदा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सारीन दुर्गे के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com