महाराष्ट्र एमएसपी समिति ने किया छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रणाली का अध्ययन, डॉ. परिणय फुके सौंपेंगे रिपोर्ट
Bhandara Farmers News: धान उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए डॉ. परिणय फुके के नेतृत्व में महाराष्ट्र की एमएसपी समिति ने छत्तीसगढ़ की पारदर्शी धान खरीदी और भुगतान व्यवस्था का अध्ययन किया।
- Written By: रूपम सिंह
परिणय फुके सौंपेंगे रिपोर्ट (सोर्स- नवभारत )
Maharashtra MSP Paddy Procurement System: राज्य के धान उत्पादक किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी खरीदी व्यवस्था तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) अध्ययन समिति ने छत्तीसगढ़ राज्य की धान खरीदी व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन किया। समिति के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. परिणय फुके के नेतृत्व में यह अध्ययन दौरा संपन्न हुआ।
डॉ. फुके ने कहा कि अध्ययन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को आवश्यक सिफारिशें भेजी जाएंगी, जिससे महाराष्ट्र के लाखों धान उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक संजय पुराम, विधायक राजू कारेमोरे, सभापति शशिकांत दिवे,
संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला, सहायक संचालक योगेंद्र श्रीवास तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। समिति ने बारदाना प्रबंधन, नए एवं पुराने बारदानों का लेखा-जोखा, किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था तथा बैंकिंग नियोजन का अध्ययन किया। साथ ही खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विकसित आधुनिक कंप्यूटरीकृत प्रणाली का भी निरीक्षण किया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
लाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
वाशिम में सांसद संजय देशमुख की प्रतीकात्मक प्रतिमा पर जूते बरसाए, शिवसेना UBT का विरोध
अवैध महुआ शराब भट्टी पर आबकारी विभाग की छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों का हो रहा था इस्तेमाल
ये भी पढ़ें:- गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज
छत्तसगढ़ की धान खरीदी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन
दौरे में समिति के सदस्यों तथा भंडारा और गोंदिया जिले के जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। समिति ने वहां की समर्थन मूल्य व्यवस्था, किसानों के हित में लागू योजनाओं तथा खरीदी केंद्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य की धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
