Lions Club Tumsar News: लायंस क्लब तुमसर ने इस वर्ष अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए सेवा कार्यों एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। इस शानदार उपलब्धि का श्रेय क्लब के ऊर्जावान अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठाकुर को जाता है। जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं सेवा भावना से क्लब को नई दिशा दी।
कभी निष्क्रियता की स्थिति में रहा यह क्लब आज बुलंदियों पर पहुंच चुका है। अध्यक्ष ठाकुर के मार्गदर्शन में क्लब ने एक से बढ़कर एक सेवा कार्यों को अंजाम दिया।जिससे न केवल क्लब की पहचान मजबूत हुई बल्कि पूरे जोन का मान भी बढ़ा है। क्लब के कोषाध्यक्ष अभिलाष मोर एवं समर्पित टीम ने अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की।
टीम के सामूहिक प्रयासों से लायंस क्लब ने पूरे क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं कई रिकॉर्ड अपने नाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल जोन चेयरमैन मनमोहन पचोली ने क्लब की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि,यदि ठाकुर एवं उनकी टीम का अथक परिश्रम और सहयोग न होता, तो जोन को यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त नहीं होती, पूरे जोन को नंबर 1 बनाने में क्लब की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
कैबिनेट अधिकारी बैनर प्रेजेंटेशन चेयरमैन MJF डॉ. मधुकर लांजे एवं कोचेयरमैन शंकरदादा बड़वाईक द्वारा आयोजित भव्य बैनर परेड ने कार्यक्रम को और भी गौरवशाली बना दिया है। इस वर्ष जोन के सभी क्लबों को रिकॉर्ड अवार्ड प्राप्त हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।