Bhandara News: जांब में तेंदुए का आतंक, खेत में बंधे बछड़े को बनाया शिकार
Leopard Terror: भंडारा जिले के जांब गांव में तेंदुए के हमले में खेत में बंधे गाय के बछड़े की मौत से किसानों में दहशत फैल गई है, जिसके बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए और सतर्कता की अपील की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Leopard Terror:भंडारा जिला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Wildlife Attack: मोहाड़ी तहसील के जांब गांव में हिंसक वन्य प्राणियों की बढ़ती गतिविधियों से नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। शुक्रवार, 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे जांब निवासी किसान आकाश श्रीपात्रे के खेत में स्थित गोठे में बंधे गाय के बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला।
घटना के समय किसान रात में पशुओं को चारा-पानी देने खेत पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर बछड़ा दिखाई नहीं दिया। आसपास तलाश करने पर खेत के पास झाड़ियों में बछड़ा मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी तत्काल कांद्री वन कार्यालय को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तिबुडे तथा वनरक्षक आलाम घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
बछड़े का शिकार तेंदुए ने ही किया
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बछड़े का शिकार तेंदुए ने ही किया है। शिकार करने वाले वन्य प्राणी की पुष्टि के लिए वन विभाग की ओर से घटनास्थल पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही पंचनामा कर संबंधित किसान को नुकसान भरपाई के लिए वन कार्यालय में आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
किसानों को सतर्क रहने की अपील
मोहाड़ी तहसील में इन दिनों तेंदुए और बाघ की आवाजाही बढ़ गई है। इस पृष्ठभूमि में वन परिक्षेत्र अधिकारी अपेक्षा शेंडे ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान अपने पशुओं को खेतों में न बांधें, बल्कि घर के पास सुरक्षित स्थान पर रखें। खेत में काम करते समय किसानों और मजदूरों को अकेले न जाकर दो से चार लोगों के समूह में जाने की सलाह दी गई है। यदि किसी को तेंदुआ या बाघ दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचना देने का भी आग्रह किया गया है।
ये भी पढ़े: ढालगांव खैरी का ‘जल विलाप’: दूषित पानी ने किया बीमार, अब 7 दिनों से प्यासा है पूरा गांव!
क्षेत्र में आक्रोश
जांब गांव और आसपास के इलाकों में वन्य प्राणियों के बार-बार हो रहे हमलों से किसानों में रोष और दहशत का माहौल है। किसानों ने वन विभाग से इन हिंसक वन्य प्राणियों का तत्काल बंदोबस्त करने की मांग की है।
