भंडारा एलसीबी का रेत माफिया पर बड़ा प्रहार; दो अलग-अलग जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 14 लाख का माल बरामद
Bhandara LCB Sand Smuggling: भंडारा एलसीबी ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। कार्रवाई में 14.12 लाख रुपये का माल बरामद किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
भंडारा रेत तस्करी, एलसीबी कार्रवाई, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Bhandara LCB Illegal Sand Mining: भंडारा स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने रेत तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान कुल 14 लाख 12 हजार रुपये मूल्य का माल बरामद किया गया।
वरठी थाना क्षेत्र में कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार साठवणे को गुप्त सूचना मिली थी कि खमाटा में बिना अनुमति रेत का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की, जहां भगतींग वार्ड, टाकली निवासी अमित गजानन बागड़े (30) अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में शासकीय क्षेत्र से निकाली गई रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli Cyber Fraud: शेयर बाजार में तगड़े रिटर्न के नाम पर गड़चिरोली में 65 लाख की ठगी, 2 लोग बने शिकार
प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
अकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्वराज 843 एक्सएम कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत 7 लाख रुपये) तथा लगभग एक ब्रास रेत (कीमत 6 हजार रुपये) सहित कुल 7 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया।
लाखनी थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई
इसी प्रकार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार वरकड़े ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंडीपार से बाम्हणी जाने वाले कच्चे मार्ग पर छापेमारी की। यहां बरडकिन्ही निवासी समीर गणेश टेकाम (20) ट्रैक्टर में बिना अनुमति रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जांच में ट्रैक्टर मालिक की पहचान बरडकिन्ही निवासी विश्वनाथ नकाराम टेकाम (55) के रूप में हुई।
अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने मौके से स्वराज 843 एक्सएम कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत 7 लाख रुपये) तथा लगभग एक ब्रास रेत (कीमत 6 हजार रुपये) सहित कुल 7 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:- तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार साठवणे और वरकड़े ने अपनी टीम के साथ की। दोनों मामलों की आगे की जांच संबंधित पुलिस थानों द्वारा की जा रही है।
