करडी गांव में तनस के ढेर में भीषण आग, 6 किसानों का पशु चारा जलकर राख
Mohadi Haystack Fire: मोहाड़ी तहसील के करडी गांव में तनस (पशु चारा) के ढेर में भीषण आग लगने से छह किसानों को भारी नुकसान हुआ। आग में पशुओं का चारा जलकर राख हो गया।
Haystack Fire (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mohadi Compensation Demand: मोहाड़ी तहसील के करडी गांव में शनिवार सुबह तनस के ढेर में भीषण आग लगने से 6 किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तिरोडा रोड और पटा तालाब के समीप ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर रखा पशुओं का चारा आग की चपेट में आने से पशुपालकों के सामने चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घरों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई किसान तालाब के पास स्थित खाली स्थान पर अपने तनस के ढेर रखते हैं और आवश्यकता अनुसार वहां से चारा घर ले जाते हैं। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे अचानक इन ढेरों में आग लग गई। तेज धूप और हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।
करडी में चारे के ढेर में लगी आग
इस हादसे में मंगेश तुमसरे, भोलाराम गाढवे, रामप्रसाद आगाशे सहित कुल छह किसानों के तनस के ढेर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना की जानकारी किसानों ने तत्काल स्थानीय राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत प्रशासन को दी। किसानों का कहना है कि अब उनके सामने पशुओं को चारा उपलब्ध कराने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
तुमसर में लॉज संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी, नाबालिगों को कमरा देने पर होगी कड़ी कार्रवाई
ये भी पढ़े: ऑपरेशन टाइगर की क्या जरूरत, जब नेता खुद आ रहे हैं? उदय सामंत का मविआ पर करारा तंज!
प्रभावित किसानों ने मुआवजे की मांग की
प्रभावित किसानों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें तत्काल राहत प्रदान की जाए। उन्होंने पशुओं के लिए वैकल्पिक चारे की व्यवस्था करने अथवा आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
