मोहाडी पंचायत समिति आमसभा में ग्राम पंचायतों की समस्याएं उठीं, कई मुद्दों पर चर्चा
पंचायत समिति सभागृह में आमसभा में जनसमस्याओं पर चर्चा हुई, कई प्रश्न अनुत्तरित रहे।
Bhandara News: मोहाडी पंचायत समिति अंतर्गत ग्रामपंचायतों की समस्याओं पर चर्चा एवं समाधान के लिए 20 मार्च को पंचायत समिति सभागृह में आमसभा आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता विधायक राजू कारेमोरे ने की. सभा में तहसील की 76 ग्राम पंचायतों से जुड़े मुद्दे उठाए गए.कई सरपंचों ने अपने गांव की समस्याएं रखीं, जबकि कुछ सरपंच व अधिकारी अनुपस्थित रहने से कई प्रश्न अनुत्तरित रह गए.
खैरलांजी के पानी समस्या को लेकर बिजली विभाग के अभियंता से तीखी बहस भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल गर्म हो गया. सीतेपार की जर्जर पानी टंकी, वाशेरा में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य, कांद्रीफुटाला मार्ग की खराब स्थिति, नवेगांव से खैरी मार्ग की दुर्दशा, खड़की में पेयजल संकट जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बावनथड़ी परियोजना पीड़ितों का जलसमाधि आंदोलन, पानी में उतरकर अधिकारियों ने सुनी मांगें
Bhandara News: भागडी में अवैध धंधों के खिलाफ महिलाओं का बड़ा आंदोलन, विशेष ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित
Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
Bhandara News: लाखांदुर में ग्रीष्मकालीन धान के भुगतान अटके, किसानों पर आर्थिक संकट
पूर्व उपसभापति बबलू मलेवार ने बस स्टॉप पर महिलाओं के लिए शौचालय की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था का आश्वासन दिया. संजय गांधी निराधार योजना, धान खरीदी, राशन कार्ड, जीर्ण बोरवेल, तथा शासकीय योजनाओं में देरी जैसे विषयों पर भी सवाल उठाए गए.जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों को भुगतान न होने से कार्य प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आई.
सभा में पसं सभापति जगदीश शेंडे, जिप निर्माण काम सभापति नरेश ईश्वरकर, पंस सदस्य बबलू मलेवार, आशा बोंद्रे, प्रीती शेंडे सहित कई पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे.
हालांकि, कई सरपंचों और अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सभी समस्याओं पर ठोस निर्णय नहीं हो सका.अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर ग्राम स्तर की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें.
