Bhandara News: भागडी में अवैध धंधों के खिलाफ महिलाओं का बड़ा आंदोलन, विशेष ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित
Bhagdi Women Protest: लाखांदुर तहसील के भागडी गांव में सैकड़ों महिलाओं ने विशेष ग्रामसभा में अवैध शराब, सट्टा कारोबार और प्रस्तावित बियर बार के विरोध में प्रस्ताव पारित किया।
Liquor Shop Relocation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhagdi Gram Sabha: लाइसेंस धारक देशी शराब के दुकान के स्थानांतरण सहित ज्ञापन क्षेत्र के सभी अवैध धंधों के बंदी को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने आक्रामकता दिखाई है। जिसे लेकर महिला बचत समूह एवं महिला प्रभाग संघ के पदाधिकारियों सहित स्थानीय सैकड़ों महिलाओं ने विशेष ग्रामसभा में अवैध धंधों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। उक्त प्रस्ताव 6 जुलाई को तहसील के भागडी स्थित ग्रापं में आयोजित महिलाओं के विशेष ग्रामसभा में पारित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के भागडी गांव में पिछले कई वर्षों से सरकार से लाइसेंस प्राप्त देशी शराब की दुकान है। किंतु उक्त दुकान रिहायशी क्षेत्र में होने के कारण स्थानीय महिलाओं को विभिन्न परेशानियां हो रही है। इतना ही नहीं तो गांव में अवैध रूप से देशी विदेशी शराब की बिक्री हो रही है। जबकि पिछले कुछ महीनों से भागडी गांव के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से सट्टा व्यवसाय शुरू है।
सट्टा और प्रस्तावित बियर बार के खिलाफ फैसला
इस बीच गांव में सरकार से मंजूरी प्राप्त देशी शराब की दुकान होने का गैर लाभ उठाकर स्थानीय एक व्यक्ति को बियर बार के मंजूरी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू किए है। कुल मिलाकर पिछले कुछ वर्षों से अवैध धंधों के कारण गांव में युवा, विद्यार्थी एवं नागरिकों के व्यसनाधीनता में बढ़ोतरी होने के कारण गांव में कानून एवं व्यवस्था का गंभीर सवाल बनने का भी आरोप लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
अमरावती कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
Gondia News: टोयागोंदी अंडरपास में तीन दिनों से जलभराव, आवागमन ठप; इलाज में देरी से युवक की मौत
लाखांदुर के भागडी गांव में महिलाओं का विरोध
इस बीच स्थानीय महिला बचत समूह एवं महिला प्रभाग संघ के पदाधिकारी एवं स्थानीय सैकड़ों महिलाओं ने स्थानीय ग्रापं प्रशासन से गांव में अवैध शराब एवं सट्टा व्यवसाय बंदी सहित संभावित बियर बार के मंजूरी के खिलाफ महिलाओं के विशेष ग्रामसभा के आयोजन की मांग की थी। इस मांग के अनुसार भागडी ग्रापं के महिला सरपंच ओमिता पंकज मातेरे की अध्यक्षता एवं ग्रापं के अन्य पदाधिकारियों के उपस्थिति में 6 जुलाई को महिलाओं की विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई।
ये भी पढ़े: नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
शराब और सट्टा बंद कराने की मांग
इस ग्रामसभा में सरकार से मंजूरी प्राप्त देशी शराब की दुकान स्थानांतरित करे, अवैध सट्टा व्यवसाय के बंदी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करे, गांव में बियर बार के मंजूरी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक लगाए आदि विभिन्न मांगे कर प्रस्ताव पारित किया गया है। जबकि गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब एवं सट्टा व्यवसाय के बंदी को लेकर स्थानीय महिलाओं के समिति का भी गठन किया गया है। उल्लेखनीय है कि, गांव के अवैध व्यवसायों के बंदी को लेकर स्थानीय ग्रापं पदाधिकारी एवं प्रशासन के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं द्वारा की गई पहल की सभी ओर सराहना की जा रही है।
