Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब

PM Shri School: भंडारा के साकोली स्थित सेंदूरवाफा पीएमश्री जिला परिषद स्कूल की इमारत बिना अनुमति जेसीबी से ढहा दी गई। निर्माण सामग्री भी हटाने का आरोप है। मुख्याध्यापक ने मामले की जांच और कार्रवाई की।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 06, 2026 | 07:31 PM

School Building (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sakoli School Building: सेंदूरवाफा स्थित पीएमश्री जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय क्रमांक1 की मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही शासकीय इमारत को बिना किसी पूर्व सूचना और सक्षम अनुमति के जेसीबी से ढहा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इमारत तोड़ने के बाद वहां की निर्माण सामग्री भी ट्रैक्टर में भरकर ले जाई गई। इस मामले में स्कूल के मुख्याध्यापक ने समूह विकास अधिकारी, नगर परिषद के मुख्याधिकारी तथा शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की इमारत क्रमांक287, जो पुराने ग्राम पंचायत भवन के पीछे स्थित थी, को 1 मई को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक ए।बी। मेश्राम ने 14 मई को संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि नगर परिषद ने बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय की दो कक्षाओं वाली इमारत को ध्वस्त कर दिया तथा निर्माण सामग्री ट्रैक्टर क्रमांक एमएच36एए1326 से हटाई गई।

पीएमश्री स्कूल भवन गिराने का मामला

विद्यालय पीएमश्री योजना के अंतर्गत संचालित है, जहां लगभग 320 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में कक्षाओं की कमी को देखते हुए पहले ही भवन की मरम्मत का प्रस्ताव जिला परिषद भंडारा को भेजा गया था। ऐसे में इमारत तोड़े जाने से विद्यालय को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी पूछा है कि इमारत किसके आदेश पर और किस उद्देश्य से गिराई गई। किसी भी शासकीय भवन को ध्वस्त करने से पहले संबंधित विभाग की अनुमति, अनापत्ति प्रमाणपत्र तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आदेश आवश्यक होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले

कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट

पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला

पंढरपुर साइकिल वारी 2026: अमरावती से आज निकलेगी 566 किमी की पंढरपुर साइकिल वारी

मुख्याध्यापक ने अधिकारियों से की शिकायत

शिकायत के बाद अब पूरे मामले की जांच की तैयारी शुरू हो गई है और यह पता लगाया जाएगा कि जेसीबी और ट्रैक्टर किसके निर्देश पर वहां पहुंचे तथा कार्रवाई किस आधार पर की गई। हमने कोई अनुमति नदी दीविद्यालय के मुख्याध्यापक ए.बी. मेश्राम ने बताया कि, जब उन्होंने नगर परिषद के मुख्याधिकारी से जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई अनुमति जारी नहीं की गई थी।

ये भी पढ़े: नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?

उन्होंने कहा कि बिना किसी सक्षम आदेश के शासकीय इमारत को गिराकर उसकी सामग्री हटाना नियमों का उल्लंघन है। मशीनें व ट्रैक्टर दिखानगरसेवक पंकज मुंगुलमारे ने कहा कि उन्होंने 18 मार्च 2026 को नगर परिषद को लिखित आवेदन देकर जर्जर स्कूल भवन को खतरनाक बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी, क्योंकि आसपास बच्चे खेलते थे और दुर्घटना की आशंका थी।

निर्माण सामग्री ले जाने का आरोप

1 मई को वहां जेसीबी और ट्रैक्टर से काम होता देखकर उन्हें लगा कि प्रशासन ने उनके आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इमारत गिराने को नहीं कहानगर परिषद साकोलीसेंदूरवाफा के मुख्याधिकारी मंगेश वासेकर ने कहा कि जिला परिषद स्कूल की जर्जर इमारत को गिराने के लिए मेरी ओर से किसी भी प्रकार की अनुमति जारी नहीं की गई है।

Sakoli pm shri school building demolition without permission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 07:09 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.