Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में कुसुम अभियान: 2027 तक कुष्ठमुक्त महाराष्ट्र का लक्ष्य, 218 हाई रिस्क साइट्स पर जांच शुरू

Bhandara Kusum Campaign: भंडारा में कुष्ठमुक्त महाराष्ट्र लक्ष्य के लिए कुसुम अभियान तेज। 218 हाई रिस्क साइट्स पर 11,160 लोगों की जांच और जागरूकता।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 03, 2026 | 12:58 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Disease Control: भंडारा महाराष्ट्र सरकार की ओर से वर्ष 2027 तक राज्य को कुष्ठ रोग के संचरण से मुक्त करने के उद्देश्य से कुसुम (कुष्ठमुक्त सुरक्षित महाराष्ट्र) अभियान चलाया जा रहा है। यह एक विशेष राज्यव्यापी अभियान है, जिसकी शुरुआत 30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से हुई है और यह 13 फरवरी तक पखवाड़े के रूप में संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग के मामलों की सक्रिय खोज, समय पर उपचार और समाज में फैले डर व कलंक को कम करना है। भंडारा जिले में इस अभियान के तहत 206 उच्च जोखिम वाली आबादी को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्यक्ष रूप से जिले में 218 हाई रिस्क साइट्स पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

इनमें 15 आश्रम शालाएं, 11 छात्रावास, 184 ईंट-भट्टे, 2 खदानें तथा जिला कारागृह शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। अभियान के दायरे में जिले के कुल 11,160 लोगों को शामिल किया गया है। इस व्यापक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए तहसील स्तर पर कुल 7 टीमें गठित की गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Metro 4 : देश की सबसे लंबी ग्रीन मेट्रो लाइन तैयार, ठाणे-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Malvani Crime: प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग लड़की से यौन शोषण, एक गिरफ्तार

Mira Bhayandar Mayor: भारी विरोध के बावजूद डिंपल मेहता चुनी गईं मीरा-भाईंदर की मेयर, बीजेपी ने दिखाई एकजुटता

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी! भंडारा में बड़ा घोटाला उजागर; राजस्व विभाग में सनसनी

प्रत्येक टीम में 2 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो सर्वेक्षण, जांच और जनजागरूकता का कार्य कर रही हैं। इन कर्मचारियों को मानदेय के रूप में भुगतान किया जाएगा, जिसके लिए कुल 11,700 रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

481 कुष्ठ रोगी के अंतर्गत

कुष्ठरोग विभाग के आंकड़ों के अनुसार भंडारा जिले में वर्तमान में कुष्ठ रोग की दर 3.5 है। जनवरी के अंत तक जिले में कुल 481 कुष्ठ रोगी उपचार के अंतर्गत है। इसके अलावा 1 अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान 461 नए कुष्ठ रोगियों की पहचान की गई है।

यह आंकड़ा यह दर्शाता है कि सक्रिय खोज अभियान कितना आवश्यक है, नए कुष्ठ रोगी के संपर्क में आने वाले पीईयी (प्रोफिलेक्टिक उपचार) का सिंगल डोज दिया जाता है। इस गणना के अनुसार 461 रोगियों के संपर्क में आए 12.771 लोगों को पीईपी की खुराक प्रदान की जा चुकी है, जिससे भविष्य में संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके,

स्पर्श जागरूकता अभियान भी शुरू

कुसुम अभियान के साथ-साथ जिले में स्पर्श जनजागरूकता अभियान भी 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 30 जनवरी को जिले की सभी 541 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

सभाओं में कलेक्टर का आह्वान पत्र पढ़कर सुनाया गया और ग्रामीणों को कुष्ट रोस से मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात प्रभात फेरियों, नाटकों, एकांकिकाओं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी! भंडारा में बड़ा घोटाला उजागर; राजस्व विभाग में सनसनी

प्रशासन का मानना है कि समय पर पहचान, सही उपचार और समाज की सहभागिता से ही कुष्ठ रोग के प्रति फैले भय और भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है। कुसुम और स्पर्श अभियानों के माध्यम से भंडारा जिला कुष्ठमुक्ति की दिशा मैं एक मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

Health bhandara kusum leprosy free maharashtra campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Public Awareness Campaign
  • Public Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.