भंडारा-गोंदिया सीमा का प्रमुख संपर्क मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग
Road Repair Demand: भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा को जोड़ने वाला गोंडउमरी मार्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी किल्लत हो रही है।
- Written By: केतकी मोडक
जर्जर सड़क प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bhandara Gondia Border Road: भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा से जुड़ा गोंडउमरी का प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत और दोनों ओर रखी निर्माण सामग्री के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के दोनों किनारों पर ईंट, पत्थर, लकड़ी तथा अन्य निर्माण सामग्री रख दी गई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बावजूद इसके सड़क का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यह सड़क बदहाल स्थिति में है, लेकिन न तो संबंधित अधिकारियों ने इसकी सुध ली और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई गंभीर पहल की। खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं आम यात्रियों को भी रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
ठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
गड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
चंद्रपुर मनपा में बड़ा खुलासा, नाला सफाई ठेका रद्द, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि
एंबुलेंस वाहनों की लगातार आवाजाही
गोंडउमरी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की ओर ग्राम पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित होने के कारण मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा यह सड़क सौंदड़-कोहमारा मार्ग से भी जुड़ती है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें:- पुणे में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई का कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध, मनपा की बैठक में हंगामा; लगाए नारे
दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी
भंडारा और गोंदिया जिले की सीमा से जुड़ी इस सडंक पर बरसात के मौसम में सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है, जिससे गड्डों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। वहीं गर्मियों में सड़क किनारे रखी सामग्री के कारण चारपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क से अतिक्रमण और निर्माण सामग्री हटाई जाए तथा मार्ग का शीघ्र निर्माण कर उसे आवागमन योग्य बनाया जाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल होने के बावजूद इस सड़क की अनदेखी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
