Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में जलवाहिनी बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर बहा पानी

Nashik Water Leakage: नासिक के इंदिरानगर में नई जलवाहिनी बिछाने के दौरान मुख्य पाइपलाइन फट गई। हादसे में लाखों लीटर पानी बह गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 30, 2026 | 04:30 PM

नासिक, इंदिरानगर, जलवाहिनी, पाइपलाइन,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Indiranagar Water Pipeline: नासिक के इंदिरानगर स्थित 100 फीट रोड पर नई जलवाहिनी बिछाने के काम के दौरान मुख्य जलापूर्ति की चार इंच की पाइपलाइन फटने की गंभीर घटना सामने आई है। रविवार सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण लाखों लीटर पानी सड़कों और खोदे गए गड्डों में बहकर बर्बाद हो गया। स्थानीय नागरिकों ने काम कर रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है।

मुकणे बांध से पाथर्डी, इंदिरानगर, वडाला गांव और रविशंकर मार्ग से तपोवन तक नई जलवाहिनी डालने का काम चल रहा है। नागरिकों का आरोप है कि कुंज कॉलोनी की ओर जाने वाली चार इंच की पाइपलाइन ठेकेदार की लापरवाही से टूट गई। शनिवार को शहर में नियमित जलापूर्ति बंद होने के कारण यह मामला सामने नहीं आया, लेकिन रविवार सुबह जैसे ही जलापूर्ति शुरू हुई, खोदे गए गड्डों में पानी का बड़ा तालाब बन गया।

जलकुंभ की आपूर्ति ठप, कई इलाके प्रभावित

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया। सिडको संभाग के अध्यक्ष बालासाहेब शिरसाट, नगरसेविका वैशाली दळवी और माधुरी डेमसे ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ठेकेदार के माध्यम से मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नैनवाड़ी-वेलमागड़ लौह अयस्क खदान प्रस्ताव को लेकर गड़चिरोली में असंतोष, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

नासिक के रासबिहारी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, आरटीओ सचिन बोधले ने मेधावियों को किया सम्मान

‘Four Bin Thane Clean’ की शुरूआत; मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन होगा

Chembur Tree Collapse: चेंबूर डायमंड गार्डन के पास स्कूल वैन पर गिरा पेड़; बच्चों को रेस्क्यू करने का काम जारी

पाइपलाइन को ठीक करने के लिए पांडवनगरी जलकुंभ (वॉटर टैंक) से होने वाली जलापूर्ति को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिसके कारण श्रद्धा गार्डन, श्रद्धा विहार और कलानगर क्षेत्र के निवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

एक तरफ जहां पानी की कमी के चलते शहर में  कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ विकास कार्यों के नाम पर हो रही इस बर्बादी से नागरिक बेहद नाराज दिखे।

यह भी पढ़ें:-‘Four Bin Thane Clean’ की शुरूआत; मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन होगा

इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये का विरोध – करने के लिए कुछ नागरिकों ने गड्डों में जमा पानी में कागज की नावें छोड़कर प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। नागरिकों ने आरोप लगाया कि सिंहस्थ कुंभमेले के विकास कार्यों के नाम पर ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। साथ ही, इतनी बड़ी घटना के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Indiranagar nashik water leakage pipeline burst during new pipeline work water wastage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.