₹2.5 लाख में नवजात की सौदेबाजी और अब आत्महत्या का प्रयास! गोंदिया के डॉक्टर की करतूत से भंडारा तक मचा हड़कंप
Baby Selling Racket Bhandara: बालिका बिक्री कांड के मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी का आत्महत्या का प्रयास। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी पर लगाया ₹10 लाख की वसूली का आरोप।
- Written By: प्रिया जैस
डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास (सौजन्य-नवभारत)
Dr. Nitesh Bajpai Suicide Attempt: भंडारा-गोंदिया जिले में चर्चित बालिका बिक्री प्रकरण के मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी ने गिरफ्तारी की आशंका के बीच स्वयं पर ब्लेड से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी चिकित्सक का उपचार भंडारा के एक निजी अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
गौरतलब है कि 3 फरवरी को नवजात बालिका को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से नागपुर उपचार के नाम पर ले जाकर ढाई लाख रुपये में बेचने का मामला उजागर हुआ था। इस प्रकरण में गोंदिया स्थित न्यू बालाजी अस्पताल के संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य सूत्रधार डॉ. बाजपेयी की तलाश जारी थी।
अस्पताल में किया भर्ती
17 फरवरी को उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर भंडारा जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई प्रस्तावित थी। इसी बीच 14 फरवरी को कटंगी से भंडारा आते समय बाजपेयी ने अपने पेट और शरीर पर ब्लेड से वार कर लिया। पहले उसे तुमसर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, बाद में भंडारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील
Bhandara News: पवनी में स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन
Bhandara News: लाखांदुर के PHC में सांपों का आतंक, फर्श की दरारों से निकल रहे जहरीले नाग
भंडारा में खरीफ बुआई की धीमी रफ्तार, अब तक केवल 7% क्षेत्र में हुई खेती
कथित अवैध गोद लेने के प्रकरण में नाम सामने आने के बाद बालाजी अस्पताल गोंदिया के संचालक डॉ. बाजपेयी द्वारा लिखा गया एक पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे उनका मृत्यु घोषणापत्र मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की रणनीति बता रहे हैं।
पत्र में डॉ. बाजपेयी ने उल्लेख किया है कि जिस बच्ची को कथित रूप से बेचे जाने की बात कही जा रही है, वह उनके अस्पताल में भर्ती थी।
यह भी पढ़ें – गोंदिया में बालिका बिक्री मामले में सागर सिक्का गिरफ्तार; डॉक्टर नितेश बाजपेयी सहित 4 अब भी फरार!
डिस्चार्ज के समय एक अज्ञात महिला ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने उसे विधिक प्रक्रिया अपनाने और वकील से संपर्क करने की सलाह दी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि भंडारा पुलिस ने उनके खिलाफ बाल तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
डॉ. बाजपेयी ने पत्र में आरोप लगाया
डॉ. बाजपेयी ने पत्र में आरोप लगाया है कि पुलिस उपाधीक्षक तथा जांच अधिकारी ने उन्हें और उनके परिवार को गिरफ्तार करने की धमकी दी। साथ ही बाल संरक्षण अधिकारी, भंडारा पर दस लाख रुपये की जबरन वसूली मांगने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामले को लेकर जांच जारी है और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
