Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डॉ. बाजपेयी के ‘पाप’ का घड़ा भरा! नवजात बच्ची की बिक्री मामले में न्यू बालाजी हॉस्पिटल पर गिरेगी गाज

New Balaji Hospital Baby Selling: गोंदिया के डॉ. नितेश बाजपेयी पर गिरेगी गाज। 10 दिन की बच्ची की बिक्री के मामले में अस्पताल की मान्यता होगी रद्द। गूगल पे और चेक से हुआ था 3 लाख का सौदा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 14, 2026 | 08:57 AM

डॉ. बाजपेयी के अस्पताल पर कार्रवाई की तलवार (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Baby Trafficking Case: भंडारा जिले में दस दिन की नवजात बालिका की कथित बिक्री के मामले में नए खुलासों से हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी न्यू बालाजी हॉस्पिटल एंड सोनोग्राफी सेंटर, गोंदिया के संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी की अस्पताल मान्यता रद्द होने की संभावना जताई जा रही है। मामला तूल पकड़ते ही प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है।

गूगल पे और धनादेश से लेनदेन

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बच्ची को खरीदने वाली महिला ने पहले विधिवत दत्तक प्रक्रिया के लिए महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय से जानकारी ली थी, लेकिन नियमों की जटिलता के चलते उसने कथित रूप से गलत रास्ता अपनाया। बताया जा रहा है कि 98 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से और एक लाख रुपये धनादेश द्वारा दिए गए।

शेष एक लाख रुपये जन्म प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद देने की बात तय थी। कहा जा रहा है कि मामला उजागर होने से पहले ही लेनदेन की तैयारी पूरी थी, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

परभणी मेयर विवाद: ‘बालासाहेब होते तो बाहर करते’-शिरसाट का संजय राऊत पर वार

मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला

200 शिवभोजन संचालकों का फूटा गुस्सा, नागपुर में चंद्रशेखर बावनकुले से धक्का-मुक्की, मचा बवाल

BAMU में 73 प्राध्यापक पदों की भर्ती अब नई नियमावली से; पुराने आवेदक भी दोबारा भरेंगे फॉर्म

यह भी पढ़ें – NCP विलय का रास्ता साफ! 80% विधायक तैयार, अजित के करीबी के दावे से मची हलचल, तटकरे बोले- BJP से पूछना पड़ेगा

सूत्रों का कहना है कि डॉ. नितेश बाजपेयी के विरुद्ध गोरेगांव में बिना अनुमति क्लिनिक संचालित करने का मामला भी दर्ज है। उनकी शैक्षणिक डिग्री को लेकर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं। विडंबना यह है कि पूर्व में उन्होंने तत्कालीन जिला शल्य चिकित्सक मोहबे के विरुद्ध अवैध गर्भपात और अनियमितताओं को लेकर आंदोलन किया था।

रद्द हो सकती है अस्पताल की मान्यता

जिला शल्य चिकित्सक पुरुषोत्तम पटले ने बताया कि अपराध दर्ज होने के कारण अस्पताल की मान्यता अस्थायी रूप से रद्द की जा सकती है। मामले की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापूरे कर रहे हैं। विसापूरे ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और उसकी डिग्री व पंजीकरण संबंधी जानकारी मांगी गई है। फिलहाल आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन किया है। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Dr nitesh bajpai new balaji hospital gondia infant selling case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2026 | 08:57 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Gondia News
  • Human Trafficking Case
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.