मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला
Mumbai Police की आर्थिक अपराध शाखा ने अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेनदेन का खुलासा किया है।गरीबों के दस्तावेजों से फर्जी बैंक खाते बनाए गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai International Money Laundering: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का खुलासा किया है। आरोप है कि गिरोह ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को मोहरा बनाकर 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध लेनदेन गतिविधियां संचालित कीं।
जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मदनलाल जैन समेत कई बैंक अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने साधारण लोगों को मामूली मासिक लालच देकर उनके पहचान दस्तावेज हासिल किए और उनका गलत इस्तेमाल किया।
गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और खाते
जांच में सामने आया कि मंगलाल दवे और नरेश दवे जैसे लोगों के नाम पर कई फर्जी कंपनियां और बैंक खाते खोले गए। इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया, जबकि असली खाताधारकों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
सूरत के पते पर शेल कंपनियों का जाल
आरोपियों ने ‘गीत एक्सिम प्रा. लि.’, ‘विभा इम्पेक्स’ और ‘पहल इम्पेक्स’ जैसी कई शेल कंपनियां बनाईं। कागजों में इनका पता सूरत में दर्शाया गया, लेकिन पुलिस जांच में वहां कोई वास्तविक कार्यालय या कारोबार नहीं मिला।
ये भी पढ़ें :- Eknath Shinde के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
फर्जी बिलिंग से काले धन को सफेद करने की साजिश
गिरोह ने हीरा व्यापार और सड़क निर्माण परियोजनाओं के नाम पर फर्जी बिल बनाकर पैसों का हेरफेर किया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है। जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
