धारगांव जिला परिषद स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी
Bhandara Teacher Recruitment: भंडारा जिले के धारगांव जिला परिषद स्कूल में विज्ञान और गणित सहित कई विषयों के शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Teacher Recruitment (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Dhargaon ZP School: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र मानी जाने वाली धारगांव जिला परिषद स्कूल इन दिनों शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही है। विशेष रूप लसे विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
पिछले एक महीने से लगातार मांग किए जाने के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों और पालकों में भारी नाराजगी है। अब ग्रामवासियों ने उग्र रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आठ दिनों के भीतर स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो विद्यालय में ताला लगाकर आंदोलन किया जाएगा।
विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान
धारगांव जिला परिषद स्कूल में कक्षा 10वीं तक शिक्षा दी जाती है, लेकिन लंबे समय से कई शिक्षक पद रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा होने पर संकट खड़ा हो गया है। एक माह पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से शिक्षा विभाग को लिखित ज्ञापन देकर रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई थी। अधिकारियों ने स्कूल शुरू होने से पहले शिक्षक देने का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
30 मिनट तक रुकी रही मेट्रो, भारी बारिश के बीच दहशत में पैसेंजर, दहिसर-कांदरपाड़ा के बीच तकनीकी खराबी
Western Railway में लगातार दूसरे दिन सिग्नल फेल, लोकल प्रभावित; ट्रेन की छत से झरने की तरह पानी
नागपुर का चर्चित आयुर्वेदिक कॉलेज फुटपाथ हत्याकांड: लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रशासन का पावर सेंटर बना कीचड़ का मैदान! नागपुर संभागीय आयुक्त परिसर में पिछले 1 महीने से बेहाल
टीसी निकालेंगे
पालक नामदेव कुंभारे ने कहा कि जब स्कूल में शिक्षक को वहां भेजने का कोई लाभनहीं है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का टीसी निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिला दिलाएंगे।
ये भी पढे़: तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश
अन्यथा आंदोलन करेंगे
स्कूल समिति अध्यक्ष प्रवीण नावरे ने कहा कि प्रशासन से लगातार संपर्क करने 66 के बावजूद कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। यदि अगले आठ दिनों में शिक्षक उपलब्ध नहीं कराए गए तो समस्त ग्रामवासी स्कूल में ताला लगाकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और प्रशासन की होगी।
केवल आश्वासन मिला
धारगांव सरपंच दीपक वंजारी ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से कई बार शिक्षा विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन केवल अस्थायी स्वयंसेवक उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला। स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति ही समस्या का वास्तविक समाधान है और विभाग को तत्काल इस दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।
