-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Contract Workers Protest Blocked The Road For Two Hours
Bhandara News: संविदा कर्मियों ने किया दो घंटे रास्ता जाम, CM ने ज्ञापन नहीं लिया तो दिखाई नाराजगी
- Written By: नवभारत डेस्क

भंडारा. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारी कर्मचारी संगठन,ऑल इंडिया स्टुडेंटस फेडरेशन,महाराष्ट्र राज्य सहकारी संस्था गटसचिव अधिकारी कर्मचारी संगठन, ओर ग्राम पंचायत संगणक परिचालक कर्मचारी संगठन के समायोजन कार्रवाई समिति के पदाधिकारियों को विश्राम गृह भंडारा में ज्ञापन लेने के लिए बुलाया, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बिना ज्ञापन लिए निकल गए.इस पर संविदा अधिकारी और कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त की और स्टेट हाईवे क्र.6 दो घंटे जाम कर दिया..
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर सरकारी सेवा में समाहित करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पूरे महाराष्ट्र में 25 अक्टूबर से काम बंद आंदोलन चल रहा है.31 अक्टूबर को जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में समायोजन कार्रवाई समिति के पदाधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी और वादा किया गया था कि 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी सेवा में शामिल करने का निर्णय आगामी कैबिनेट में लिया जाएगा, लेकिन दो कैबिनेट होने के बाद भी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिए जाने से महाराष्ट्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की भावनाएं प्रबल हैं और उन्होंने लिखित में उचित आश्वासन या कैबिनेट में निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. राज्य में 34000 ठेका अधिकारी व कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल है.
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: देसाईगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, कोरोना काल का बकाया भत्ता देने की मांग
आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, जॉब सुरक्षा और वेतन वृद्धि की मांग, सरकार को दी चेतावनी
40 डिग्री में अतिथि शिक्षकों का हल्लाबोल, दी चेतावनी- चुनाव में खामियाजा भुगतेगी सरकार
Sambhajinagar मनपा में ठेका व्यवस्था पर संकट, कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल; बढ़ी प्रशासन की मुश्किल
पवन वासनिक, प्रवीण बोरकर, प्रभाकर पाटिल, संगीता रेवड़े, डॉ. तुषार मस्के, डॉ. अजिंक्य शेलके, रीता ईश्वरकर, डॉ. अजीत श्रावणकर, वर्षा सार्वे, जितेंद्र अंबादे, डॉ. अमित झंझाड, वर्षा पाटिल, डॉ. शैलेश कुकड़े, अनिता गौरी ने आंदोलन का नेतृत्व किया.
पुलिस ने सीएम तक अपने वाहने से पहुंचाया
सीएम और डीसीएम भंडारा में आने पर उन्हें ज्ञापन सौपने का इरादा इन कर्मचारियों का था.इसके लिए गोंदिया और नागपुर सहित कई जिले के कर्मचारी आए थे,सीएम ने उन्हें विश्रामगृह में ज्ञापन देने बुलाया था. लेकिन ज्ञापन लिए बिना सीएम आगे निकल गए.इसी बात पर नाराज होकर कर्मचरियों ने रास्ता रोको किया. आखिर इसकी खबर सीएम तक पहुंचाई गई.सीएम ने उन्हें ज्ञापन लेने के लिए हैलीपैड पर बुलवाया. पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें हैलीपेड पर पहुंचाया.
Contract workers protest blocked the road for two hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PM6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
Jul 10, 2026 | 03:38 PMमूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा मेट्रो का सफर, महा मुंबई मेट्रो ने तीसरी बार बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 03:37 PMमिलावटखोरों को मिलेगी मौत की सजा? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री नरहरी झिरवाल ने दिया जवाब
Jul 10, 2026 | 03:35 PMCM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
Jul 10, 2026 | 03:35 PMएकनाथ शिंदे इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है… शरद पवार और शिंदे की भेंट पर फिर बरसे संजय राउत
Jul 10, 2026 | 03:32 PMनागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














