- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Congress Inspector Sangeeta Beniwal S Car Met With An Accident
कांग्रेस निरीक्षक संगीता बेनिवाल की कार का एक्सीडेंट बड़ा हादसा टला, ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही के आरोप
कांग्रेस निरीक्षक संगीता बेनिवाल की कार का एक्सीडेंट, राहत की बात कि वे सुरक्षित हैं। ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही के आरोप।

Bhandara District: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की निरीक्षक संगीता बेनिवाल राजस्थान की कार बुधवार 1 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे खापा चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वे और उनके साथ मौजूद लोग बालबाल बच गए, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है.
जानकारी के अनुसार, तुमसर में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक खत्म करने के बाद संगीता बेनिवाल नागपुर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान खापा चौक पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, एयरबैग खुलने और सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
संगीता बेनिवाल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत निरीक्षक के रूप में यहां आई थीं. वे पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कुंदा राऊत की कार क्र. एमएच31 एफबी9001 से यात्रा कर रही थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, खापा चौक क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के कारण यहां यातायात अव्यवस्थित रहता है.
सम्बंधित ख़बरें
सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण
दिव्यांगों की स्कॉलरशिप बढ़ी, 12 साल पुरानी मांग पर फडणवीस कैबिनेट का बड़ा निर्णय
राहुरी उप चुनाव: बीजेपी ने अक्षय कर्डिले को बनाया उम्मीदवार, शरद पवार की राकां ने भी ठोंकी ताल
बाजार समितियों में अब 50 किलो से अधिक के बोरों पर रोक, मजदूरों के हित में बड़ा फैसला
दिशासूचक संकेत और सिग्नल की कमी से वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति बनती है, जिससे आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं. इस चौक पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती होने के बावजूद, नागरिकों का आरोप है कि पुलिसकर्मी अक्सर मौके पर मौजूद नहीं रहते. लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग की है.
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. संगीता बेनिवाल की हालत स्थिर है और वे सुरक्षित रूप से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गईं.
Congress inspector sangeeta beniwal s car met with an accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMमोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
Apr 01, 2026 | 10:28 PMहत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM














