Bhandara News: चेन्नई के गोल्डन बीच पर हादसा, भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत
Mayuri Chaudhary Death: चेन्नई के गोल्डन बीच पर तेज लहरों की चपेट में आने से भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Chennai Golden Beach incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chennai Golden Beach Incident: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में तीन होनहार युवा समुद्र की उफनती लहरों की चपेट में आ गए। जिला आपदा प्रबंधन कक्ष से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह हादसा 21 फरवरी को उस समय हुआ, जब करीब 26 युवाओं का एक समूह चेन्नई के पास गोल्डन बीच पर घूमने गया था।
इनमें से तीन युवा समुद्र में आई 10 से 15 फीट ऊंची विशाल लहरों में बह गए। स्थानीय पुलिस के बचाव अभियान के दौरान अब तक एक युवती का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान भंडारा जिले के वरठी निवासी मयूरी हरिश्चंद्र चौधरी के रूप में हुई है।
एक अब भी लापता
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी युवा प्रतिष्ठित आईटी कंपनी कॉग्निजेंट में इंटर्नशिप के लिए चेन्नई गए थे। शनिवार को अवकाश होने के कारण युवाओं का समूह चेन्नई-पुदुचेरी रोड पर स्थित काथादूर पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाले गोल्डन बीच पर घूमने गया था।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुद्र किनारे सेल्फी लेते समय अचानक आई एक शक्तिशाली लहर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस अफरा-तफरी में तीन युवा गहरे पानी में खींच लिए गए। बताया गया है कि जय पाटिल नामक युवा अभी भी लापता है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि राज केदारी नामक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
15 दिन पहले जॉइन की थी इंटर्नशिप
भंडारा जिले के वरठी की रहने वाली मृतका मयूरी चौधरी के परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मयूरी के भाई ने बताया कि वह महज 15 दिन पहले, यानी 5 फरवरी को इंटर्नशिप जॉइन करने चेन्नई गई थी। बड़े सपनों के साथ घर से निकली बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता हरिश्चंद्र चौधरी दो अन्य परिजनों के साथ चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा में ऑपरेशन ऑल आउट: 833 वाहनों की जांच, 54 अपराधियों को खंगाला, पुलिस का अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक
पूरे वरठी क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर है। भंडारा जिला प्रशासन इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार तमिलनाडु के स्थानीय प्रशासन और पुलिस के संपर्क में है। घटना की पल-पल की जानकारी ली जा रही है और मृतका के पार्थिव शरीर को वापस लाने सहित सभी आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक सहायता प्रदान की जा रही है।
