- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Caught Two Tractors Doing Illegal Sand Traffic Action Of Revenue And Police Administration
रेत की अवैध यातायात करते दो ट्रैक्टर पकडाए, राजस्व व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
- Written By: नवभारत डेस्क

लाखांदूर. सुबह के दौरान चुलबंद नदी के दो विभिन्न घाटों से अवैध रुप से रेत की निकासी कर ट्रैक्टर से यातायात करने की गुप्त जानकारी दी गई. जिसके तहत दो विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मियों द्वारा दो विभिन्न स्थानों पर किए गए कार्रवाई में दो ट्रैक्टर जप्त किए गए है. उक्त कार्रवाई 9 मार्च को सुबह 6 से 8 बजे के दौरान तहसील के सोनेगाव व दिघोरी/मो. में स्थानीय राजस्व व दिघोरी/मो पुलिस द्वारा की गई है.
हालांकि दिघोरी/मो पुलिस द्वारा पकडाए गए ट्रैक्टर की कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक सहित 3 हमाल मजदुरों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त किया गया है. जबकी स्थानीय राजस्व प्रशासन के तहत की गई कार्रवाई में रेत सहित ट्रैक्टर जब्त किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दिन सुबह के दौरान तहसील के टाई चुलबंद नदिघाट से अवैध रुप से रेत की निकासी कर ट्रैक्टर से यातायात होने की गुप्त जानकारी राजस्व प्रशासन को दी गई.
सम्बंधित ख़बरें
एसटी बस रियायत के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य, भंडारा में 33 हजार पंजीकरण
नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
नागपुर में सस्ती रेत योजना फेल, डिजिटल निगरानी के बावजूद अवैध खनन जारी; सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: खिलाड़ियों के लिए ‘क्रीड़ा ई-प्रमाण’ प्रणाली लागू; 5% आरक्षण में फर्जीवाड़ा रोकने को AI का सहारा
जिसके तहत स्थानीय नायब तहसिलदार अखिलभारत मेश्राम ने घटनास्थल पहुंचकर अरविंद फुंडे नामक व्यक्ति का मैसी फर्ग्युसन कंपनी का ट्रैक्टर क्र. एम.एच. 36 जी. 2875 रंगेहाथ पकडकर रेत सहित ट्रैक्टर लाखांदूर तहसील में जब्त किया है.
जबकी अन्य घटना में स्थानीय दिघोरी /मो पुलिस को मिली गुप्त जानकारी पर किए गए कार्रवाई में सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर क्र. एम.एच. 36 ए.जी. 3009 जब्त कर ट्रैक्टर चालक सहित 3 हमाल मजदुरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कार्रवाई दिघोरी/मो. निवासी ट्रैक्टर चालक सुभाष भिवा मेश्राम (30), व ईश्वर देवीदास बानेवार (32), गोपाल देवीदास बानेवार (28), डेवीड गोटेफोडे (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उक्त कार्रवाई स्थानीय दिघोरी/मो पुलिस थाने के पुलिस अंमलदार विनोद मैंद, घनश्याम वनवे, मानका शेंडे आदी पुलिस कर्मियों ने की है.
हालांकि पिछले कुछ दिनों से तहसील के चुलबंद व वैनगंगा नदिघाटों से रात के दौरान रेत तस्करी होने के आरोप किए जा रहे है. इस बीच स्थानीय राजस्व प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा रेत चोरी मामलें में किए गए कार्रवाई से रेत तस्करों में दहशत देखी जा रही है.
Caught two tractors doing illegal sand traffic action of revenue and police administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महंगे LPG को कहे अलविदा, DME बनेगा लोगों की पहली पसंद?
Apr 20, 2026 | 06:17 PMODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
Apr 20, 2026 | 06:15 PMईरान में मोजतबा का पत्ता साफ! अब मेजर जनरल वाहिदी के हाथों में देश की कमान, क्या अमेरिका से सीधे टकराएगा IRGC?
Apr 20, 2026 | 06:12 PMBAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
Apr 20, 2026 | 06:11 PMमासूम ग्रंथ की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप-दोषियों को बचा रही मनपा
Apr 20, 2026 | 06:11 PM‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
Apr 20, 2026 | 06:07 PMनवनीत राणा-प्यारे खान पर भड़के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, अमरावती केस को लेकर विजय वडेट्टीवार को भी दी नसीहत
Apr 20, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM














