योग दिवस पर बटरफ्लाई ग्रुप की पहल, साकोली में महिलाओं ने दिया फिटनेस और स्वस्थ जीवन का संदेश

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साकोली के बटरफ्लाई ग्रुप की महिलाओं ने मॉर्निंग वॉक और सामूहिक योगाभ्यास कर फिटनेस, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया।
butterfly group celebrates international yoga day with morning walk sakoli
Yoga Day (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Butterfly Group Sakoli: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साकोली के बटरफ्लाई ग्रुप की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया। ग्रुप की सदस्याओं ने मॉर्निंग वॉक के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कंचन सोडेजे, कविता जगीया, भारती मधु चुघ, सरिता जगीया, वंदना चुघ, साक्षी जगीया सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की।

इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा ऊर्जा स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रुप की सदस्याओं ने लोगों से अपील की कि वे प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक के साथ योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जी सकें।

निरोग जीवन के लिए योग जरूरी

इस दौरान बटरफ्लाई ग्रुप की सदस्य कंचन सोडेजे ने कहा, हमने योग दिवस को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है। निरोग जीवन जीने का लिया संकल्प मॉर्निंग वॉक के साथ योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ एवं फिट रहते हैं।

बटरफ्लाई ग्रुप का जागरूकता अभियान

वहीं भारती उर्फ मधु चुघ ने कहा, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बेहद आवश्यक है। इससे तनाव कम होता है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। सभी महिलाओं को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com